ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

लंबे अंतराल के बाद पार्टी ऑफिस पहुंचे लालू यादव, स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश ऑफिस पहुंचे हैं। लालू प्रदेश दफ्तर पहुंचने के बाद झंडोत्तोलन कर रहे हैं। इसके बाद वो सीधा अपने

लंबे अंतराल के बाद पार्टी ऑफिस पहुंचे लालू यादव, स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश ऑफिस पहुंचे हैं। लालू प्रदेश दफ्तर पहुंचने के बाद झंडोत्तोलन कर रहे हैं। इसके बाद वो सीधा अपने केबिन में जाएंगे, वहां कुछ देर आराम करने के उपरांत वो अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। फिलहाल लालू के आगमन को लेकर लोगों में खुशियों की लहर देखी जा रही है।


दरअसल, आरजेडी आज अपना 27वां स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे। इससे स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में युवा राजद व छात्र राजद द्वारा झंडोत्तोलन के बाद लालू प्रसाद को सलामी दी जाएगी। इसके बाद पार्टी के लालू यादव का संबोधन होगा। 


मालूम हो कि, 5 जुलाई 1997 को लालू यादव ने जनता दल से अलग होकर राष्ट्रीय जनता दल का गठन किया था। इसके बाद 1997 से लेकर  2005 तक पार्टी लगातार सत्ता में रही। लेकिन उसके बाद  2005 में 2015 तक पार्टी सत्ता से दूर हो गई। 2015 में पार्टी सत्ता में जरूर वापस आई लेकिन जुलाई 2017 में फिर सत्ता से बेदखल हो गई। इसके बाद पिछले एक साल अगस्त महीने से  आरजेडी सत्ता में है।  इसके आलावा पार्टी झारखंड में भी सहयोगी के रूप में सत्ता में बनी हुई है। 


आपको बताते चलें कि, राजद इस वक्त बिहार विधानसभा की सबसे बड़ी पार्टी है।  उनके 79 विधायक हैं। हालांकि, लोकसभा में उसके पास एक भी सांसद नहीं है।  वहीं राज्यसभा में 5 सांसद हैं, जबकि बिहार विधान परिषद में 14 सदस्य हैं. उधर झारखंड विधानसभा में आरजेडी का एक विधायक है।