ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

लालू को जेल से बाहर लाने के लिए बाबा मांग रहे दुआ, राबड़ी को कानून के साथ भगवान पर भी भरोसा

PATNA : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर एक बार फिर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है. लेकिन जमानत याचिका पर सुनवाई के ठीक

लालू को जेल से बाहर लाने के लिए बाबा मांग रहे दुआ, राबड़ी को कानून के साथ भगवान पर भी भरोसा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर एक बार फिर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है. लेकिन जमानत याचिका पर सुनवाई के ठीक पहले राबड़ी देवी के आवास पर दुआओं का दौर शुरू हो गया है. राबड़ी आवास पर पहुंचे एक बाबा ने आज लालू के लिए राबड़ी देवी को प्रसाद दिया बाबा ने लालू यादव की रिहाई के लिए दुआ मांगी है. 


लालू परिवार के बेहद करीबी लोगों के साथ स्वामी श्री श्रद्धानंद महाराज आज रावड़ी आवास पहुंचे. प्रसाद लेकर 10 सर्कुलर आवास पहुंचे स्वामी जी ने राबड़ी देवी से मुलाकात की और लालू यादव के बेहतर स्वास्थ्य और उनकी रिहाई के लिए प्रसाद भी दिया. राबड़ी देवी ने स्वामी जी को भरोसा दिया कि वह बाबा का दिया प्रसाद लालू यादव तक जरूर पहुंचेगी.


लालू यादव के साथ-साथ स्वामी जी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर भी बड़ी भविष्यवाणी कर दी. स्वामी श्रद्धानंद जी महाराज ने कहा कि तेजस्वी यादव एक दिन देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. उन्होंने राबड़ी देवी से कहा कि आपका बेटा देश का प्रधानमंत्री बनेगा. कुछ बाधाएं जरूर आई हैं लेकिन धीरे-धीरे सारा संकट दूर हो जाएगा और देश के सबसे ऊंची कुर्सी पर तेजस्वी यादव बैठेंगे.


राबड़ी देवी ने इस दौरान स्वामी जी की बातों को ध्यान से सुना. चारा घोटाला मामले में उन्हें कानून के ऊपर पूरा भरोसा है लेकिन अब कानून के साथ-साथ राबड़ी देवी को स्वामी जी की दुआओं पर भी भरोसा होता है. अब सबको इंतजार लालू यादव की जमानत याचिका पर होने वाली सुनवाई का है.