ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लालू यादव के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया नया केस, सुबह से ही कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी

PATNA: आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव की मुसीबते और बढ़ गई है। सीबीआई ने लालू यादव के खिलाफ नया केस दर्ज किया है। रेलवे भर्ती में गड़बड़ी को लेकर ये नया केस दर्ज किया गया है। इसमें जमीन के

लालू यादव के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया नया केस, सुबह से ही कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA: आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव की मुसीबते और बढ़ गई है। सीबीआई ने लालू यादव के खिलाफ नया केस दर्ज किया है। रेलवे भर्ती में गड़बड़ी को लेकर ये नया केस दर्ज किया गया है। इसमें जमीन के बदले रेलवे में नौकरी की बात कही गई है। सीबीआई की टीम सबुह से लालू परिवार के 15 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पटना,दिल्ली,भोपाल,गोपालगंज के कई ठिकानों पर सीबीआई रेड कर रही है। लालू परिवार के सदस्यों से सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है।



लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से उनके सरकारी आवास पर पूछताछ हो रही है। आरआरबी में हुई गड़बड़ी और नौकरी के बदले जमीन को लेकर सीबीआई की टीम ने लालू परिवार के ठिकानों पर छापेमारी की है। दिल्ली स्थित मीसा भारती के आवास पर भी सुबह से सीबीआई की छापेमारी कर रही है, यहां आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव से आरआरबी भर्ती में गड़बड़ी को लेकर सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है।



सीबीआई के सूत्रों के अनुसार रेलवे नौकरी घोटाले के लिए जमीन से जुड़े मामले में एक नया मामला दर्ज किया गया है। सीबीआई की टीम इस मामले को लेकर लालू परिवार के कई ठिकानों पर छापेमारी कर जानकारी ले रही है। इस पूरे घटना के दौरान लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष बिहार से दूर लंदन में है, जहां भारत की विपक्षी राजनीति का भविष्य विषय पर व्याख्यान देना है।


टैग्स