ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

थाने तक पहुंच गया लालू परिवार का झगड़ा, लालू की बहू ऐश्वर्या का बड़ा आरोप, घर में मारपीट की गई और खाना नहीं दिया गया

PATNA : लालू परिवार का अंदरूनी झगड़ा थाने तक पहुंच गया है। इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां लालू यादव के घर पुलिस पहुंची है लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA : लालू परिवार का अंदरूनी झगड़ा थाने तक पहुंच गया है। इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां लालू यादव के घर पुलिस पहुंची है लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने पुलिस को शिकायत की है कि उनके साथ ससुराल वालों ने मारपीट की है।

ऐश्वर्या राय ने कहा है कि ससुराल वाले उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्हें खाने को नहीं दिया जा रहा है और मारपीट की जा रही है। ससुराल में अपने साथ हो रहे हैं टॉर्चर की शिकायत ऐश्वर्या राय ने अपने पिता पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक चंद्रिका राय और मां से की। जिसके बाद वह राबड़ी देवी के आवास पहुंचे हैं। ऐश्वर्या राय ने आरोप लगाया है कि मीसा भारती ने उनके साथ मारपीट की है। लालू परिवार पर लगाया आरोप अब तक का सबसे बड़ी मुसीबत है।

ऐश्वर्या राय के पिता और लालू यादव के समधी चंद्रिका राय ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है। लालू परिवार के लोगों को बेहद गंदा बताते हुए चंद्रिका राय ने कहा है कि यह सब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी करवा रही हैं। ऐश्वर्या ने कहा है कि मीसा भारती ने उनके साथ ना केवल मारपीट की बल्कि उनका जेवर भी छीन लिया जब इस बात की शिकायत उन्होंने अपनी सास राबड़ी देवी से की तो राबड़ी देवी ने भी उनके साथ बुरा सलूक किया। ऐश्वर्या ने कहा है कि मीसा भारती अपने  भाई तेजप्रताप यादव को तरक्की करते नहीं देखना चाहती मिश्रा का मकसद लालू परिवार में फूट डालकर रखना है, लेकिन वह हर हाल में अपने ससुराल में लाना चाहती हैं।  हैरत की बात यह है कि जब पुलिस लालू आवास पहुंची है तो राबड़ी देवी और उनके परिवार का कोई सदस्य पुलिस का सामना करने को तैयार नहीं है घर के अंदर ऐश्वर्या राय उनकी मां और पिता चंद्रिका राय पुलिस के सामने अपनी आप बीती बता रहे हैं

टैग्स