ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

‘लालू सबसे बड़े भारत विरोधी.. हमेशा देश को तोड़ने की कोशिश करते हैं’ G-20 के विरोध पर सम्राट का तीखा हमला

PATNA: दिल्ली में दो दिवसीय जी20 समिट के खत्म होने के बाद इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रपति की भोज में शामिल हुए तो वहीं दूसरी तरफ उनकी

‘लालू सबसे बड़े भारत विरोधी.. हमेशा देश को तोड़ने की कोशिश करते हैं’ G-20 के विरोध पर सम्राट का तीखा हमला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: दिल्ली में दो दिवसीय जी20 समिट के खत्म होने के बाद इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रपति की भोज में शामिल हुए तो वहीं दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी के मंत्री ने इसे समय की बर्बादी बता दी। इस समिट का विरोध करते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने इसे देश के पैसे की बर्बादी बता दी। अब बीजेपी ने लालू के इस बयान पर पलटवार किया है।


बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को श्रेष्ठ बनाने का काम कर रहे हैं और इसमें सभी लोगों का सहयोग होगा। जो भारत को श्रेष्ठ बनाना चाहते हैं वे सब लोग एक होंगे। लालू प्रसाद को भारत विरोधी आदमी हैं। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद कोई भारत के हैं क्या..वो चारा चोर वाले आदमी हैं। जेडीयू के लोगों ने उन्हें जेल भिजवाया था यह उनको पता नहीं है क्या कि लालू किस तरह के आदमी हैं। लालू प्रसाद सब दिन भारत को तोड़ने का नेतृत्व करते रहे हैं।


वहीं राहुल गांधी के यह कहने पर कि बीजेपी इंडिया गठबंधन से डर गई है इसलिए देश का नाम बदलने की तैयारी कर रही है, इसपर सम्राट ने कहा कि भारत को बढ़ाने के लिए डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी ने 1951 से लड़ाई लड़ने का काम किया था। उससे पहले भी जब संविधान में इंडिया शब्द डाला जा रहा था उसमें भी भारत शब्द जोड़वाने का काम उन्होंने किया। बीजेपी इस देश को श्रेष्ठ बनाने के लिए शुरू से ही काम करती रही है।


बता दें कि देवघर में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने जी20 समिट को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि इतना खर्चा कर दिया, यह लोग देश की संपत्ति को बर्बाद कर दिया। इससे देश की आम जनता को क्या फायदा होगा। ढोंग करते रहो और उछलते रहो लेकिन, इस बार इससे कुछ नहीं होने वाला है। इस बार इनका सफाया तय है इसको कोई भी रोकने वाला नहीं है। ये लोग कितना भी कुछ कर लें विपक्षी गठबंधन को कोई नहीं हरा सकता है।