ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लालू-राबड़ी पर सीबीआई के शिकंजे को लेकर मांझी का तेजस्वी पर तंज, घर का भेदी लंका ढ़ाए, मौका देख बाहर उड़ जाएं

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के 15 से ज्यादा ठिकानों पर शुक्रवार सुबह से ही सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है। रेलवे भर्ती में गड़बड़ी को लेकर पटना,दिल्ली,गोपालगंज,भोपाल के कई ठिक

लालू-राबड़ी पर सीबीआई के शिकंजे को लेकर मांझी का तेजस्वी पर तंज, घर का भेदी लंका ढ़ाए, मौका देख बाहर उड़ जाएं
First Bihar
3 मिनट

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के 15 से ज्यादा ठिकानों पर शुक्रवार सुबह से ही सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है। रेलवे भर्ती में गड़बड़ी को लेकर पटना,दिल्ली,गोपालगंज,भोपाल के कई ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की। सीबीआई के रेड की टाईमिंग को लेकर विपक्ष के नेता लालू परिवार पर तंज कस रहे है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और एनडीए नेता जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव के पटना और दिल्ली से बाहर लंदन में होने को लेकर तंज कसा है, मांझी ने टृवीट कर लालू परिवार पर सीबीआई छापेमारी को लेकर पहली टिप्पणी देते हुए लिखा है कि घर का भेदी लंका ढाए, मौका देख बाहर उड़ जाए। दो दिन पहले भी मांझी ने कहा था कि लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती आरजेडी की अध्यक्ष बनने वाली है इसको लेकर परिवार के अंदर लड़ाई चल रही है।

सीबीआई छापेमारी के समय तेजस्वी के लंदन में होने को लेकर जेडीयू प्रवक्ता अजय आलोक ने भी तंज कसते हुए लिखा है, अच्छा है लंदन में London I है और पटना में सीबीआई है, पता नहीं भाई शामत किसकी है। रेड तो हमेशा दुखदायी है। लालू परिवार पर छापेमारी के समय तेजस्वी का देश के बाहर होना उनके विरोधियों के लिए निशाना साधने का नया औजार बन गया है।

वही दूसरी ओर लालू परिवार के नजदीकी और बिहार विधानपरिषद के सदस्य सुनील सिंह पटना में सीबीआई की छापेमारी पर सवाल उठा रहे है। सुनील सिंह ने आरोप लगाया कि सीबीआई की टीम ने जबरन ताला बंद कर दिया है, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी घर में अकेली है, एक महिला अकेले हो और इतने सारे पुलिसकर्मी एक साथ हो तो महिला घबरा जाएगी हतोत्साहित हो जाती है। ये कार्रवाई एक दिन में नहीं होती है पूरी कार्रवाई प्लांट किया गया है। उन्होने आगे कहा कि छापेमारी में सीबीआई को कुछ नहीं मिलने वाला है मिलेगा बाबा जी का ठुल्लू।

टैग्स