ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

लालू, राबड़ी और मीसा भारती पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में आज होगी सुनवाई

DESK : जमीन के बदले नौकरी केस में दिल्ली स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में आज राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती कोर्

लालू, राबड़ी और मीसा भारती पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में आज होगी सुनवाई
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : जमीन के बदले नौकरी केस में दिल्ली स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में आज राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती कोर्ट पहुंच गए हैं। इनके अलावा कुल 14 लोगों को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होना है। अदालत आज लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सुनवाई करेगी।

दरअसल, विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने 27 फरवरी को लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती समेत सभी आरोपियों को समन जारी किया था और उन्हें 15 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था। जिसके बाद अब आज ये लोगों को कोर्ट पहुंचे हैं। इनलोगों के ऊपर रेलवे में नौकरी के बदले जमीन हड़पने के कथित आरोपों को लेकर सीबीआई ने मामला दर्ज किया था।  


मालूम हो कि, यह मामला लालू यादव के साल 2004 से 2009 तक के रेल मंत्री के कार्यकाल का है। उस वक्त बगैर किसी विज्ञापन के कई लोगों को रेलवे में ग्रुप D पद पर नौकरी दी गई। आरोप है कि नौकरी देने के बदले उनके या परिवार के सदस्यों से जमीन लिखवाई गई। ये जमीन राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव और दिल्ली की एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर 5 सेल डीड और 2 गिफ्ट डीड के जरिए ट्रांसफर की गई। 


इससे पहले इसी मामले में 6 मार्च को पटना में राबड़ी देवी से करीब तीन घंटे तक सीबीआई की टीम ने पूछताछ की थी। उसके बाद, राजद प्रमुख लालू प्रसाद से भी दिल्ली में पूछताछ की गई थी। 10 मार्च को इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लालू प्रसाद के पारिवारिक सदस्यों व अन्य करीबियों के यहां छापेमारी की थी। इसमें उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का दिल्ली स्थित आवास भी शामिल था।  


आपको बताते चलें कि, सीबीआई ने भी पिछले साल अक्टूबर में इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। सीबीआई का दावा है कि रेलवे के मानदंडों, दिशानिर्देशों और प्रक्रिया का उल्लंघन करते हुए उम्मीदवारों की अनियमित और अवैध नियुक्तियां की गईं। इसी मामले में सीबीआई ने पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी सहित 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।