ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को कोर्ट से बड़ी राहत, इस मामले में अदालत ने किया बरी

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मानहानि के एक मामले में पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट ने लालू प्रसाद को बरी कर दिया है। लालू ने साल 2017 में भागलपुर मे

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को कोर्ट से बड़ी राहत, इस मामले में अदालत ने किया बरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मानहानि के एक मामले में पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट ने लालू प्रसाद को बरी कर दिया है। लालू ने साल 2017 में भागलपुर में एक रैली के दौरान एक रिटायर्ड अधिकारी और शिक्षाविद का नाम सृजन घोटाला से जोड़ा था और उनके साथ साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर भी गंभीर आरोप लगाए थे।


दरअसल, साल 2017 में भागलपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद ने सृजन घोटाला को लेकर रिटायर्ड अधिकारी और शिक्षाविद उदयकांत मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे और सृजन घोटाला के आरोपियों को सरंक्षण देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद उदयकांत मिश्रा ने लालू प्रसाद के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था।


जिसके बाद पटना की एमपी एमएलए कोर्ट ने लालू प्रसाद के खिलाफ मानहानि का केस चलाने की मंजूरी दी थी। शिकायतकर्ता उदयकांत मिश्रा सुनवाई के दौरान कोर्ट में हाजिर नहीं हुए थे। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से समझौता पत्र अदालत में दाखिल किया गया। कोर्ट ने समझौता पत्र को स्वीकार करते हुए लालू प्रसाद को बरी कर दिया।