ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

लालू प्रसाद के पासपोर्ट मामले पर सुनवाई आज, इलाज के लिए जाना है सिंगापुर

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के पासपोर्ट मामले पर आज सुनवाई होनी है। लालू प्रसाद को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जाना है। इसके लिए उन्होंने कोर्ट से पासपोर्ट देने की गु

लालू प्रसाद के पासपोर्ट मामले पर सुनवाई आज, इलाज के लिए जाना है सिंगापुर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के पासपोर्ट मामले पर आज सुनवाई होनी है। लालू प्रसाद को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जाना है। इसके लिए उन्होंने कोर्ट से पासपोर्ट देने की गुहार लगाई है। इससे पहले 10 जून को मामले पर सुनवाई होनी थी लेकिन CBI की विशेष कोर्ट ने सुनवाई के लिए 14 जून का समय दिया था। लालू यादव ने पासपोर्ट रिन्यूअल के लिए कोर्ट से अपील की थी। लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट CBI कोर्ट में जमा है।


दरअसल, आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जाना है। सिंगापुर जाने के लिए उन्हें पासपोर्ट की जरूरत है। लालू प्रसाद की तरफ से CBI की विशेष कोर्ट में पासपोर्ट के रिन्यूअल कराने को लेकर अर्जी दी गई थी। पासपोर्ट के रिन्यूअल होने के बाद वे इलाज के लिए सिंगापुर जा सकेंगे। इस मामले पर बीते 10 जून को सुनवाई होनी थी लेकिन कोर्ट ने सुनवाई के लिए लालू को 14 जून का समय दिया था।


लालू यादव ने पासपोर्ट रिन्यूअल ले लिए याचिका दायर की थी, जिसमें RJD सुप्रीमो ने पासपोर्ट लौटाने और देश से बाहर जाने की इजाजत मांगी है। उन्होंने ये अपील चारा घोटाले के दुमका ट्रैजरी मामले में की है। लालू प्रसाद को चारा घोटाला मामले में जमानत मिल गई थी। जमानत के दौरान कोर्ट ने ये शर्त भी रखी थी कि वे देश से बाहर नहीं जाएंगे। इसीलिए लालू का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया था।

टैग्स