ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

‘आतंक का राज स्थापित करना लालू परिवार की आदत.. पूरी फैमिली दुकान चला रही’ सम्राट चौधरी का तीखा हमला

PATNA: बीजेपी ने बिहार में बढ़ते अपराध के लिए एक बार फिर लालू परिवार को दोषी करार दिया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर बड़ा हमला बोला है। सम्राट न

‘आतंक का राज स्थापित करना लालू परिवार की आदत.. पूरी फैमिली दुकान चला रही’ सम्राट चौधरी का तीखा हमला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बीजेपी ने बिहार में बढ़ते अपराध के लिए एक बार फिर लालू परिवार को दोषी करार दिया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर बड़ा हमला बोला है। सम्राट ने कहा है कि बिहार में आतंक का राज स्थापित करना लालू परिवार की आदत में शुमार है। पूरी फैमिली दुकान खोलकर बैठ गई है और कोई भी उनकी दुकान से खरीदारी कर सकता है।


सम्राट चौधरी ने कहा कि इस देश में जो भी गलत करेगा उसको जेल जाना पड़ेगा। बीजेपी का स्पष्ट मानना है कि अपराधी किसी भी हाल में बचने नहीं चाहिए। आज पूरे बिहार में अपराधी तांडव मचा रहे हैं। गुंडे जमीन हड़पने का काम कर रहे हैं और बालू माफिया खुलेआम घूम रहे हैं। बिहार के व्यवसायियों को शाम पांच बजते बजते अपनी दुकानों को बंद करना पड़ रहा है। अपराधियों को संरक्षण देना और आतंक का राज स्थापित करना लालू परिवार के आदत में शुमार है।


सम्राट ने कहा कि ये वही नीतीश कुमार हैं जो बीजेपी के साथ सरकार में थे तो सिर्फ चार्जशीट होता था तो उसे सरकार से बाहर कर दिया जाता था और आज कितने ही अपराधी सरकार में शामिल हैं, नीतीश कुमार के पास इसका जवाब नहीं है। जितने मंत्रियों का उन्होंने लिया है नीतीश कुमार को कान पकड़ कर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगना चाहिए।


लालू प्रसाद एक अलग सुपर सरकार हैं, राबड़ी देवी अलग सुपर सरकार हैं, तेजस्वी यादव अलग सरकार चला रहे हैं, तेजप्रताप यादव सरकार चला रहे हैं और मीसा भारती भी हैं। तेजस्वी की एक बहन सिंगापुर से सरकार चला रही हैं। बिहार में ऐसा बंटा हुआ सरकार नहीं चलने वाली है। एक ही परिवार में 6 दुकान खुले हुए हैं, कोई भी जाकर खरीददारी कर सकता है। इन लोगों को सभी अच्छी तरह से जानते हैं ये राजद पार्टी हो या संगठन ये लोग सिर्फ बेचने का काम करते हैं।