ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

लालू ने तेजस्वी के मुहिम को दी धार, नीतीश सरकार को दी चुनौती

PATNA : तेजस्वी की बेरोगजगारी हटाओ यात्रा की मुहिम को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने धार दे दी है।लालू ने जेल से ही बिहार की नीतीश सरकार को चुनौती दे डाली है।<

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : तेजस्वी की बेरोगजगारी हटाओ यात्रा की मुहिम को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने धार दे दी है।लालू ने जेल से ही बिहार की नीतीश सरकार को चुनौती दे डाली है।


लालू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि सुनो सरकार, युवाओं को नौकरी दो या अपनी नौकरी छोड़ो। लालू ने इस ट्वीट के जरिए नीतीश सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होनें तेजस्वी यादव की बेरोजगारी हटाओ यात्रा के समर्थन में ये ट्वीट किया है। लालू यादव ने इसके जरिए बता दिया है कि नीतीश सरकार रोजगार देने में विफल रही है। सरकार को युवाओं को नौकरी देनी होगी नहीं तो उनकी गद्दी खिसकनी तय है। यानि लालू यादव ने एलान कर दिया है कि बेरोजगार युवक इस बार नीतीश सरकार को बाहर का रास्ता दिखा देंगे।इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर  हमला बोलते हुए कहा था कि मात्र चार जिलों के एक-एक अनुमंडल में ही बेरोजगारी हटाओ यात्रा में उमड़े जनसैलाब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घबरा गए। अभी तो पूरा बिहार घूमना बाकी है। 


इधर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नीतीश सरकार से किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। तेजस्वी यादव ने ट्विट कर लिखा है कि 'असमय बरसात के कारण रबी की फसल को हुए नुकसान से निपटने के लिए किसानों को अविलंब मुआवज़ा दिया जाए। प्रदेश के अधिकांश किसान छोटे जोत के हैं। फसल बर्बाद होने के बाद अब इनके सामने जीविका का संकट है। मुआवज़े में देरी, कोताही या भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। '

टैग्स