ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

लालू ने महंगाई के मुद्दे पर PM मोदी पर साधा निशाना,कहा... रटी-रटाई बातें दुहराने में भी करते हैं भूल, इन मुद्दों पर बात करने में आती है शर्म

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। लालू ने केंद्र सरकार पर महंगाई के मुद्दे को लेकर हमला किया है। उन्होंने सोशल साइट

लालू ने महंगाई के मुद्दे पर PM मोदी पर साधा निशाना,कहा... रटी-रटाई बातें दुहराने में भी करते हैं भूल, इन मुद्दों पर बात करने में आती है शर्म
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। लालू ने केंद्र सरकार पर महंगाई के मुद्दे को लेकर हमला किया है। उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा है कि -प्रधानमंत्री जी, जब-जब बिहार आते है तब-तब वो नौकरी, बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, विशेष राज्य का दर्जा इत्यादि पर बात करने में जी भर के शरमाते है। 


इसके आगे राजद सुप्रीमो लालू यादव ने एक्स पर आगे लिखा है कि- टेलीप्रॉम्प्टर पर लिखी स्क्रिप्ट पढ़ने एवं दशकों से रटी-रटाई बातें दुहराने के क्रम में वो यह भी भूल जाते है कि BJP 10 साल से केंद्र में तथा 15 साल से बिहार में सत्ता में है। लालू ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई पर बात करना नहीं चाहती. उन्होंने नौकरी का मुद्दा उठाते हुए पीएम नीतीश पर निशाना साधा है। 


वहीं, जन विश्वास रैली को संबोधित करते हुए राजद सूप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के परिवार और हिंदू होने पर उठाए थे। इस बयान पर राजद सुप्रीमो आज भी कायम हैं। उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि हिंदू धर्म में किसी अपने के मरने के बाद बाल, मूंछ छिलवाया जाता है। नाखून कटवाया जाता है। मोदी का परिवार कहने वाले क्यों नहीं बाल छिलवाए? उल्टा बचाव में फालतू बात बोल रहे हैं।


लालू यादव ने आगे कहा कि 140 करोड़ परिवार पीएम को दिख रहा है जब उनकी माता जी का देहांत हुआ था तब 13 दिनों पर जो श्राद्ध का रस्म होता है, वो सब भी करें। हमने कोई गलत बात नहीं कही है। देश की जनता सब देख रही है। लालू आगे कहते हैं कि यदि नरेंद्र मोदी हिन्दू रहते तो मां के देहांत के बाद बाल दाढ़ी जरूर बनवाते। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया तो हम कैसे माने कि वो हिन्दू हैं। उन्हें हमने फेक हिन्दू बोला है इसमें गलत क्या है? औरंगाबाद, बेगूसराय और बेतिया की रैली में वो लगातार हम पर हमला बोल रहे हैं। मैंने तो कोई गलत बात नहीं बोला था।