ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

लालू को दिल्ली ले जाने की चल रही है तैयारी, तेजस्वी यादव पहुंचे पारस अस्पताल

PATNA: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए दिल्ली ले जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव लालू को लेने पारस अस्पताल पहुंच चुके हैं। एयर एम्बुलेंस स

लालू को दिल्ली ले जाने की चल रही है तैयारी, तेजस्वी यादव पहुंचे पारस अस्पताल
First Bihar
2 मिनट

PATNA: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए दिल्ली ले जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव लालू को लेने पारस अस्पताल पहुंच चुके हैं। एयर एम्बुलेंस से लालू यादव को दिल्ली ले जाया जाएगा। 


लालू प्रसाद यादव पिछले कई दिनों से पारस अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती है। हालांकि उनकी तबियत में कुछ ख़ास सुधार नहीं आ रहा है, जिसके बाद लालू परिवार ने उन्हें दिल्ली एम्स ले जाने का फैसला किया है। कुछ ही देर में एयर एम्बुलेंस पटना एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगा और लालू शाम 4.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी, तेज प्रताप और उनकी बेटी मीसा भारती भी साथ जाएंगी। 


आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव पिछले दिनों पटना के आवास में सीढ़ियों से गिर गए थे। इस दौरान उनके कमर और कंधे में चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल लालू यादव को आईसीयू में रखा गया है। उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव जारी है। आज यानी बुधवार को लालू को दिल्ली एम्स ले जाने की तैयारी है।  






टैग्स