ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

लालू और नीतीश दोनों करेंगे सोनिया से मुलाकात, 25 सितंबर को दिल्ली में होगी बातचीत

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात

लालू और नीतीश दोनों करेंगे सोनिया से मुलाकात, 25 सितंबर को दिल्ली में होगी बातचीत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। लालू यादव और नीतीश कुमार सोनिया से मुलाकात करेंगे, यह खबर काफी पहले आ चुकी थी लेकिन अब मुलाकात का वक्त तय हो गया है।


दरअसल, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 25 सितंबर को दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात शाम तकरीबन 6 बजे होगी। चौधरी देवीलाल की जयंती के मौके पर हरियाणा में जिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, उसमें विपक्षी दलों के साथ नीतीश कुमार को शामिल होना है। हरियाणा के फतेहाबाद में चौधरी देवीलाल की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन है इसमें तमाम विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे।


बता दें कि बिहार में महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम में लगे हैं। पिछले दिनों तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे नीतीश ने राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात की थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांव उस वक्त स्वास्थ्य कारणों से विदेश यात्रा पर थीं। जिसके कारण सीएम नीतीश की मुलाकात सोनिया गांधी से नहीं हो सकी थी। ऐसे में अब 25 सितंबर को लालू और नीतीश की सोनिया गांधी से मुलाकात होगी।