ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

लालू पर CBI के एक्शन पर बोले सुशील मोदी..बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती नजर आ रही हैं। सीबीआई ने उनके खिलाफ एक पुराना मामला फिर से खोल दिया है। राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने इसे

लालू पर CBI के एक्शन पर बोले सुशील मोदी..बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती नजर आ रही हैं। सीबीआई ने उनके खिलाफ एक पुराना मामला फिर से खोल दिया है। राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि लालू परिवार सरकारी धन और सत्ता का दुरुपयोग करता रहा। उसी का परिणाम है कि आज लालू जी की पूरी जिन्दगी जेल में कट गयी। जो जैसा बोयेगा..वैसा पाएगा..बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय।


बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक तीन मंजिला मकान करीब 5 करोड़ में खरीदी गयी थी। सीबीआई जांच में पाया गया था कि यह सब अवैध कमाई से खरीदा गया था। अलग-अलग कंपनियां बनायी गयी थी। जिससे कालाधन अर्जित किया गया था। उसी काले धन के माध्यम से यह मकान खरीदा गया था। उन्होंने कहा कि बिना किसी पुख्ता प्रमाण के सीबीआई किसी मामले की जांच नहीं करती।


आगे सुशील मोदी ने कहा कि मैं तो चाहूंगा कि बिहार में सरकार चले और तेजस्वी यादव जल्द से जल्द मुख्यमंत्री बने। ऐसा ना हो कि कही नीतीश जी पलट जाए। इनके बीच डील भी हुआ था कि दोनों दल का मर्जर होगा। 2023 शुरू होते-होते तेजस्वी बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।


सुशील मोदी ने यह भी कहा कि इस संबंध में जगदाबाबू ने एक अंग्रेजी अखबार को इंटरव्यू दिया था। जिसमें कहा था कि नीतीश जी को अब बिहार की गद्दी छोड़कर केंद्र में चल जाना चाहिए और तेजस्वी यादव को गद्दी सौंप देनी चाहिए। जगदानंद ने यह भी कहा था कि जिस तरह वीपी सिंह ने त्याग किया था उसी प्रकार नीतीश कुमार को भी बिहार की गद्दी छोड़ देनी चाहिए।


सुशील मोदी ने कहा कि महागठबंधन के पास बहुमत है सरकार उन्ही की बनेगी लेकिन नीतीश कुमार जल्दी गद्दी छोड़ने वाले नहीं है। नीतीश कुमार अब कह रहे हैं कि अगले चुनाव में तेजस्वी नेतृत्व करेंगे। मेरा मानना है कि अगला चुनाव किसने देखा है। अगले चुनाव में तो बीजेपी बिहार में सरकार बनाएगी। तेजस्वी को कहां मौका मिलने वाला है। लालू जी को जीते जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। सुशील मोदी ने साफ तौर से कह दिया है कि 2023 में काफी उथल पुथल होने वाला है। सिर्फ इंतजार कीजिए।