ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

लालू ने दो बेटियों को बनाया लोकसभा उम्मीदवार, रोहिणी को सारण और मीसा को पाटलिपुत्र से मिला टिकट

PATNA: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल ने 22 उम्मीदवारों की लिस्ट मंगलवार की देर शाम को जारी कर दिया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दो बेटियों को भी टिकट दिया ह

लालू ने दो बेटियों को बनाया लोकसभा उम्मीदवार, रोहिणी को सारण और मीसा को पाटलिपुत्र से मिला टिकट
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल ने 22 उम्मीदवारों की लिस्ट मंगलवार की देर शाम को जारी कर दिया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दो बेटियों को भी टिकट दिया है। सारण लोकसभा सीट से रोहिणी आचार्य और पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से मीसा भरती को राजद ने अपना उम्मीदवार बनाया है। 


हालांकि जो 22 लिस्ट आज जारी की गयी है उसमें कई प्रत्याशी को पहले ही लालू ने सिम्बल दे दिया था। आज आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की गई है। बता दें कि राजद 23 सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ रही है जिसमें 22 उम्मीदवारों की लिस्ट आज जारी कर दिया गया है लेकिन अभी भी एक सीट अटका हुआ है।


वो है सीवान लोकसभा सीट जहां से राजद किसे अपना अपना उम्मीदवार बनाएगी यह तय नहीं हुआ है। अब सबकी नजर सीवान सीट पर टिकी हुई है। वही मुन्ना शुक्ला को वैशाली से टिकट मिल गया है जबकि रामा सिंह का टिकट कट गया है। राजद की लिस्ट में 5 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है। जिसमें दो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बिटिया हैं।   


गया से कुमार सर्वजीत पासवान, नवादा से श्रवण कुशवाहा, सारण से रोहिणी आचार्य, जमुई-अर्चना रविदास, बांका-जय प्रकाश यादव, पूर्णिया-बीमा भारती, दरभंगा-ललित यादव, बक्सर-सुधाकर सिंह, सुपौल-चन्द्रहास चौपाल, पाटलीपुत्रा-मीसा भारती, वैशाली-विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला को राजद ने अपना उम्मीदवार बनाया है।


वही औरंगाबाद से अभय कुमार कुशवाहा, हाजीपुर-शिवचंद्र राम, अररिया-शाहनवाज आलम, जहानाबाद-सुरेंद्र प्रसाद, मुंगेर-अनीता देवी महतो, उजियारपुर-आलोक कुमार मेहता, सीतामढ़ी- अर्जुन राय,मधुबनी-मो. अली अशरफ फातमी, वाल्मिकिनगर-दीपक यादव, शिवहर-रितू जायसवाल और मधेपुरा से प्रो. कुमार चंद्र दीप को राजद ने उम्मीदवार बनाया है। जबकि सीवान सीट अभी भी फंसा हुआ है। इस लिस्ट में सीवान से किसी उम्मीदवार का नाम जारी नहीं किया गया है। सीवान सीट को छोड़कर सभी 22 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा राजद ने कर दी है। अब सबकी नजर सीवान पर टिकी हुई है।  

लालू ने दो बेटियों को बनाया लोकसभा उम्मीदवार, रोहिणी को सारण और मीसा को पाटलिपुत्र से मिला टिकट

टैग्स