ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लालू की तबीयत बिगड़ी: राबड़ी-तेजस्वी के साथ दिल्ली गये, कल हो सकती है मेडिकल जांच

PATNA: उपचुनाव के दौरान दिल्ली से बिहार आये लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गयी है। लालू यादव अचानक से दिल्ली रवाना गये हैं। लालू के साथ तेजस्वी यादव भी दिल्ली गये हैं। कल दिल

लालू की तबीयत बिगड़ी: राबड़ी-तेजस्वी के साथ दिल्ली गये, कल हो सकती है मेडिकल जांच
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: उपचुनाव के दौरान दिल्ली से बिहार आये लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गयी है। लालू यादव अचानक से दिल्ली रवाना गये हैं। लालू के साथ तेजस्वी यादव भी दिल्ली गये हैं। कल दिल्ली में उनकी मेडिकल जांच हो सकती है।


लालू आज अचानक पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए इलाज के लिए दिल्ली जा रहे हैं। लालू दीवाली के मौके पर पटना में ही रूकने वाले थे लेकिन कल से उनकी तबीयत खराब दिख रही थी।


कल भी वे किसी से नहीं मिले थे औऱ अपने कमरे में ही आऱाम कर रहे थे. आज भी तबीयत नहीं सुधरने के बाद परिवार के लोगों ने तय किया कि लालू को दिल्ली ले जाया जाये. लिहाजा आज शाम वे दिल्ली रवाना हो गये।


गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव किडनी औऱ हार्ट की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. दिल्ली एम्स के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. लालू का पहले ही ओपेन हार्ट सर्जरी भी हो चुकी है. किडनी की हालत ठीक नहीं होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें एक दिन में सिर्फ एक ग्लास पानी पीने की सलाह दे रखी है।


लालू चारा घोटाला मामले में जेल से रिहा होने के बाद भी दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर रह रहे थे. पिछले 24 अक्टूबर को वे दिल्ली से पटना आये थे. लालू यादव उपचुनाव में प्रचार के लिए तारापुर औऱ कुशेश्वरस्थान भी गये थे. हालांकि उनके शरीर पर बीमारी का असर साफ साफ दिख रहा था।



टैग्स