ब्रेकिंग
पापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंप

‘ललन सिंह से उठ गया नीतीश का भरोसा.. RJD से मिलने का शक’ JDU अध्यक्ष बदले जाने के कयासों पर बोले बीजेपी के सम्राट

PATNA: इंडी गठबंधन की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी 29 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। बिहार की सियासत में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि नीती

‘ललन सिंह से उठ गया नीतीश का भरोसा.. RJD से मिलने का शक’ JDU अध्यक्ष बदले जाने के कयासों पर बोले बीजेपी के सम्राट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इंडी गठबंधन की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी 29 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। बिहार की सियासत में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि नीतीश 29 दिसंबर को कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। सियासी गलियारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जेडीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह का पत्ता कटने वाला है। इन कयासों बीजेपी का रिएक्शन आया है। 


बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि जेडीयू अध्यक्ष और मुंगेर से सांसद ललन सिंह को अपने ही क्षेत्र की जनता की समस्याओं की जानकारी नहीं है। उनको ये तक पता नहीं है कि मुंगेर के किसानों को पिछले साढ़े तीन वर्षों से खेती के लिए पानी नहीं मिल रहा है और वे स्वयं चिट्ठी लिख रहे हैं। इससे पूरी तरह से स्पष्ट हो चुका है कि उनको किसी भी स्तर पर बिहार के बारे में कुछ भी पता नहीं है। 


वहीं बिहार की सियासत में ललन सिंह से जेडीयू का प्रदेश अध्यक्ष पद छिनने की चर्चा पर सम्राट ने कहा कि ये जनता दल यूनाइटेड का अंदरुनी मामला है लेकिन इतना तो स्पष्ट है कि नीतीश कुमार का भरोसा ललन सिंह से उठ चुका है। नीतीश कुमार को शक है कि ललन सिंह आरजेडी से मिल गए हैं।


वहीं राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ का विपक्षी सदस्यों द्वारा मजाक उड़ाए जाने पर सम्राट ने नाराजगी जताई है और कहा है कि बीजेपी इसका विरोध करती है और पूरे देश में इसको लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। सदन में जिस तरह का कुकृत्य कांग्रेस, टीएमसी और इंडी गठबंधन के लोगों ने किया है उससे स्पष्ट हो गया है कि ये लोग किसान विरोधी हैं। किसी किसान नेता को उपराष्ट्रपति के तौर पर नहीं देखना चाहते हैं, इसलिए लोकतंत्र का मजाक उड़ाने का काम कर रहे हैं।