ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

‘अकीला फुआ हैं JDU अध्यक्ष…, बीजेपी बोली- ललन सिंह को मुंगेर से जीतने नहीं देंगे.. अपनी सीट बचाकर दिखा दें

PATNA: दिल्ली संशोधन विधेयक पर संसद में चर्चा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सांसद ललन सिंह के बीच हुए आरोप प्रत्यारोप को लेकर बीजेपी ने जेडीयू अध्यक्ष पर हमला बोला है। 20

‘अकीला फुआ हैं JDU अध्यक्ष…, बीजेपी बोली- ललन सिंह को मुंगेर से जीतने नहीं देंगे.. अपनी सीट बचाकर दिखा दें
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: दिल्ली संशोधन विधेयक पर संसद में चर्चा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सांसद ललन सिंह के बीच हुए आरोप प्रत्यारोप को लेकर बीजेपी ने जेडीयू अध्यक्ष पर हमला बोला है। 2024 में बीजेपी को उखाड़ फेंकने का दावा करने वाले ललन सिंह को बीजेपी ने बड़ा चैलेंज दिया है और कहा है कि वे सिर्फ अपनी सीट बचाकर दिखा दें, मुंगेर की सीट किसी कीमत पर उन्हें जीतने नहीं देंगे।


पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा है कि ललन सिंह तो सबसे बड़े राजनेता हैं उनको किसी से कुछ सीखने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि ललन सिंह अकीला फुआ है, जिन्हें सबसे अधिक ज्ञान है। केंद्र में मंत्री नहीं बन पाए तो बिहार में एनडीए की सरकार गिरा दिए। ललन सिंह दुष्ट प्रवृति के लोग हैं, उनकी चर्चा करना बेकार है। ललन सिंह सिर्फ जेडीयू के केयरटेकर हैं, उनकों वहीं तक सीमित रहने दिया जाए तो ठीक है। वे खुद बोल चुके हैं कि वे जेडीयू के केयर टेकर हैं।


उन्होंने कहा कि ललन सिंह अपने मतलब के लिए सरकार चलाते हैं। जब उनको मतलब लगा तो लालू यादव को चारा चोर कह दिए और जब अपना मतलब साधना पड़ा तो लालू को साधु बना दिए। ललन सिंह मतलबी किस्म के राजनेता हैं और उनका कहीं कोई जनाधार नहीं है। उन्होंने ललन सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि वे सिर्फ अपनी सीट बचाकर दिखा दें। ललन सिंह मुंगेर के पंचायत समिति के लोगों को धमकाते हैं। ललन सिंह अपनी चिंता करें। ललन सिंह को किसी भी कीमत पर मुंगेर से जीतने नहीं देंगे।