ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

ललन सिंह ने JDU के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम बनायी, आरसीपी के करीबियों को नहीं मिली जगह

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के अंदर खाने से इस वक्त की बड़ी और ताजा खबर सामने आ रही है. जेडीयू अध्यक्ष की कुर्सी संभालने के बाद पार्टी में संगठन की समीक्षा करने वाले राष्ट्रीय अध

ललन सिंह ने JDU के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम बनायी, आरसीपी के करीबियों को नहीं मिली जगह
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के अंदर खाने से इस वक्त की बड़ी और ताजा खबर सामने आ रही है. जेडीयू अध्यक्ष की कुर्सी संभालने के बाद पार्टी में संगठन की समीक्षा करने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आज अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. पदाधिकारियों की नई टीम बना दी गई है. जेडीयू ने एक बार फिर से केसी त्यागी को पार्टी का प्रधान महासचिव बनाया है. जबकि उपेंद्र कुशवाहा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए हैं.


खास बात यह है कि ललन सिंह की नई टीम में आरसीपी सिंह के करीबियों को जगह नहीं मिली है. आरसीपी सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते पार्टी से नाराज होने वाले राजीव रंजन प्रसाद को अब राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है. डॉ आलोक कुमार सुमन जो लोकसभा सांसद हैं, उन्हें एक बार फिर से कोषा अध्यक्ष की कुर्सी दी गई है.  इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव के पद पर सांसद रामनाथ ठाकुर, मोहम्मद अली अशरफ फातमी, रामसेवक सिंह, बिहार सरकार के मंत्री संजय झा, विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी, अफाक आलम खान और प्रवीण सिंह राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं.


इतना ही नहीं ललन सिंह के कारण आरजेडी छोड़कर जेडीयू में शामिल होने वाले विधान पार्षद कमरे आलम को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. साथ ही साथ ललन सिंह के करीबी माने जाने वाले हर्षवर्धन सिंह भी अब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव होंगे.