ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

ललन सिंह का ऐलान: बिहार में भाजपा के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाएगी जेडीयू

PATNA: आगामी 1 से 5 सितंबर तक बीजेपी के खिलाफ जेडीयू पोल खोल अभियान चलाएगी। इस दौरान प्रत्येक जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस और कैंडल मार्च निकाली जाएगी। बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। वही 7 स

ललन सिंह का ऐलान: बिहार में भाजपा के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाएगी जेडीयू
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: आगामी 1 से 5 सितंबर तक बीजेपी के खिलाफ जेडीयू पोल खोल अभियान चलाएगी। इस दौरान प्रत्येक जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस और कैंडल मार्च निकाली जाएगी। बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। वही 7 से 12 सितंबर तक जेडीयू हर प्रखंड मुख्यालय पर मशाल जुलूस या कैंडल मार्च निकालेगी। जबकि 15 से 20 सितंबर तक हर घर के ऊपर काला झंडा लगाकर जेडीयू विरोध जताएगी। इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी का पोल खोलने का काम किया जाएगा। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। 


पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ललन सिंह ने भाजपा के खिलाफ पोल खोल अभियान का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जातीय आधारित गणना देश की मांग हो रही है। बिहार में जब ये शुरू हुआ तब मध्यप्रदेश सहित देश के प्रत्येक राज्य में यह मांग हो रही है लेकिन केंद्र की सरकार कुम्भकरण की निद्रा में हैं उन पर कोई असर नहीं हो रहा है। जबकि आर्थिक रूप से पिछड़े समाज के जितने लोग है उन्हें जातीय गणना से फायदा मिल सकेगा।


बिहार में जातीय गणना से भाजपा का चेहरा बेनकाब हो गया है। यह साफ हो गया है कि भाजपा देश के पिछड़ों और गरीबों का विरोधी है और पूंजीपतियों के पोषक हैं। पूंजीपतियों को कहां से कहां पहुंचा दिये। जो व्यक्ति 9 साल पहले हिन्दूस्तान में 103 वें स्थान पर थे वो नौ साल के अंदर विश्व में तीसरे स्थान पर पहुंच गये। गरीब और अतिपिछड़ों के विरोध में भाजपा अब खुलकर सामने आ गयी है। 


ललन सिंह ने कहा कि जब चुनाव आता है तो मोदी जी कभी चाय वाले बन जाते हैं तो कभी अतिपिछड़ा बन जाते है। अब भाजपा का पोल खोल अभियान पूरे बिहार में चलेगा। 1 से 5 सितंबर तक यह अभियान चलेगा। इसके तहत हर जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस और कैडिंल मार्च निकालकर इनका पोल खोला जाएगा। 7 से 12 सितंबर तक जेडीयू हर प्रखंड मुख्यालय पर मशाल जुलूस या कैंडल मार्च निकालेगी। वही 15 से 20 सितंबर तक सभी लोग अपने-अपने घरों पर काला झंडा लगाकर भाजपा का पोल खोलने का काम करेंगे।