ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

ललन सिंह का स्वागत तो पटना तक ही सिमट गया, लेकिन RCP नालंदा तक करेंगे शक्ति प्रदर्शन

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ललन सिंह जब पहली बार 6 अगस्त को पटना पहुंचे. तो उनका भव्य स्वागत किया गया. पटना एयरपोर्ट से लेकर जेडीयू ऑफिस से पहुंच

ललन सिंह का स्वागत तो पटना तक ही सिमट गया, लेकिन RCP नालंदा तक करेंगे शक्ति प्रदर्शन
First Bihar
3 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ललन सिंह जब पहली बार 6 अगस्त को पटना पहुंचे. तो उनका भव्य स्वागत किया गया. पटना एयरपोर्ट से लेकर जेडीयू ऑफिस से पहुंचने तक के ललन सिंह को 3 घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया था. इस रोड शो के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं का हुजूम उनका स्वागत करते रहा. ललन सिंह के स्वागत के लिए कोई बहुत बड़ा प्लान तैयार नहीं किया गया था. लेकिन कार्यकर्ताओं में उत्साह इतना ज्यादा था कि पटना में उनका अभूतपूर्व स्वागत हुआ. लेकिन केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद अब जब आरसीपी सिंह पहली बार पटना आ रहे हैं. तो उनके स्वागत की तैयारी ऐसी है कि ललन बाबू का रोड शो भी छोटा पड़ जाए.


दरअसल जिस दिन ललन सिंह पटना आए, उसी दिन से ही आरसीपी सिंह के स्वागत के लिए तैयारी शुरू हो गई थी. संगठन और पार्टी से जुड़े तमाम लोगों ने इसका बीड़ा उठा लिया था. आरसीपी सिंह का कद संगठन में बेहद मजबूत रहा है. यही वजह है कि कई प्रकोष्ठ के नेता भी उनके स्वागत के लिए तैयारियों में जुट गए. पटना की सड़कों पर हफ्ते भर से आरसीपी सिंह के स्वागत वाले पोस्टर होर्डिंग लगे हुए हैं.


आरसीपी सिंह 16 अगस्त को पटना पहुंचने वाले हैं. पटना एयरपोर्ट से लेकर पार्टी कार्यालय तक के स्वागत की ऐसी तैयारी है कि पार्टी का कोई दूसरा नेता आरसीबी बाबू के कद के करीब भी नजर ना आ पाए. लेकिन अब एक कदम आगे बढ़ते हुए आरसीपी सिंह पटना और नालंदा के दौरे पर जाने वाले हैं. 17 अगस्त को आरसीपी सिंह पटना और नालंदा के दौरे पर होंगे और इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया जाएगा. जनता दल यूनाइटेड कार्यालय की तरफ से आधिकारिक तौर इस का कार्यक्रम जारी किया गया है.


17 अगस्त की सुबह आरसीपी सिंह 10 बजे अपने स्टैंडर्ड आवाज से निकलेंगे और कुम्हरार, बाईपास, फतुहां होते हुए दनियामा पहुंचेंगे. आरसीपी सिंह इसके बाद नालंदा जिले में भी कई जगह पर अपनी यात्रा के दौरान रुकेंगे. जगह-जगह उनका स्वागत किया जाएगा. कुल 23 जगहों पर आरसीपी सिंह के स्वागत की तैयारी है. नालंदा दौरे के दौरान अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे.