ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

ललन सिंह फिर बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, निर्विरोध हुए निर्वाचित

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर जेडीयू से निकलकर सामने आ रही है। जेडीयू के संगठनिक चुनाव में ललन सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। ललन सिंह एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ह

ललन सिंह फिर बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, निर्विरोध हुए निर्वाचित
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर जेडीयू से निकलकर सामने आ रही है। जेडीयू के संगठनिक चुनाव में ललन सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। ललन सिंह एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। रविवार को नामांकन की अंतिम तिथि थी लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए किसी और की तरफ से नामांकन नहीं किया गया। लिहाजा ललन सिंह को निर्विरोध जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित कर दिया गया। राष्ट्रीय चुनाव पदाधिकारी अनिल हेगड़े ने उन्हें निर्वाचन का सर्टिफिकेट दे दिया।


दरअसल, ललन सिंह ने शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। पिछले दिनों खुद बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार ने ललन सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद यह तय माना जा रहा था कि, ललन सिंह फिर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए किसी और उम्मीदवार के नामांकन नहीं करने के बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया और एक बार फिर जेडीयू की कमान उनके हाथों में सौंप दी गई।


बता दें कि पिछले वर्ष 31 जुलाई से जब ललन सिंह ने पार्टी की कमान अपने हाथों में ली, तबसे जेडीयू में कई बदलाव देखने को मिले। इसमें सबसे बड़ा बदलाव नई गठबंधन के साथ सरकार बनाना और राज्यसभा से आरसीपी सिंह का छुट्टी करना शामिल है। इसके बाद नीतीश अब जो विपक्षी एकता की मुहीम चला रहे हैं, उसके पीछे भी इन्हीं का दिमाग बताया जा रहा है। एक बार फिर जेडीयू का अध्यक्ष बनने के बाद 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव ललन सिंह के लिए बड़ी चुनौती होगी।