ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

'ललन सिंह ने नीतीश को सुला दिया ...', बोले केंद्रीय मंत्री .... कुर्सी पाने की चाहत में बिहार हो रहा बर्बाद

PATNA : नीतीश जी नींद में सोए हुए हैं, लोग कहते हैं ललन जी ने उन्हें नींद में सुला दिया है और तेजस्वी जी कई बड़े विभाग लेकर बैठें हैं। इस तरह महागठबंधन की सरकार बिहार को बर्बाद कर

'ललन सिंह ने नीतीश को सुला दिया ...',  बोले केंद्रीय मंत्री ....  कुर्सी पाने की चाहत में बिहार हो रहा बर्बाद
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : नीतीश जी नींद में सोए हुए हैं, लोग कहते हैं ललन जी ने उन्हें नींद में सुला दिया है और तेजस्वी जी कई बड़े विभाग लेकर बैठें हैं। इस तरह महागठबंधन की सरकार बिहार को बर्बाद कर रही है। सत्ताधारी दल बिहार को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। यह बातें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने महागठबंधन सरकार को लेकर कही है। 



दरअसल, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से जब यह सवाल किया गया कि बिहार में क्राइम का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ रहा है और इसे कम करने को लेकर राज्य सरकार के तरफ से कोई सार्थक प्रयास होता नजर नहीं रहा है। इसके बाद भाजपा नेता ने कहा कि -  राज्य की कानून व्यवस्था इतनी चौपट हो गई है कि रोज हत्या, अपहरण और दुष्कर्म हो रहा है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। ललन सिंह जदयू में भारी पड़ रहे हैं। तेजस्वी यादव मलाईदार विभाग लेकर ऐश कर रहे हैं। इस तरह से बिहार को सरकार ही बर्बाद कर रही है। कुर्सी पाने की चाहत में राजद और जदयू दोनों बिहार को बर्बाद करने पर लगी हुई है। 



इसके आगे उन्होंने अशोक चौधरी और ललन सिंह के बीच चल रहे मनमुटाव को लेकर कहा कि - ये तो उनकी आपस की बात है इसमें हमलोग क्या कह सकते हैं। हम किसी के निजी मामले में कुछ भी बोलना उचित नहीं समझते हैं। लेकिन, इतना जरूर कहेंगे की इस सरकार में न सिर्फ नेता के बीच बल्कि पार्टी के बीच भी लड़ाई और विवाद है। 



उधर, वैशाली के स्कूल में रसोइया को अर्धनग्न कर पीटे जाने की घटना पर उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि यहां विधि-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। दुष्कर्म मारपीट की घटना रोज हो रही है। फतुहा  की घटना देख लीजिए। एक दलित महिला के मुंह पर पेशाब तक फेंकने की बात आ गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार लंगड़ी, बहरी और अंधी भी है। दिमाग से दिवालियापन वाली सरकार हो गई है। बिहार भय के वातावरण में है।