ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

कुशवाहा ने नीतीश को दिया न्योता! कहा..महागठबंधन से जल्दी बाहर निकलिये, वहां जितना दिन रहेंगे उम्र कम होगी

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को न्योता दिया है। कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन से जल्द बाहर निकलिए। महागठबंधन में आप जि

कुशवाहा ने नीतीश को दिया न्योता! कहा..महागठबंधन से जल्दी बाहर निकलिये, वहां जितना दिन रहेंगे उम्र कम होगी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को न्योता दिया है। कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन से जल्द बाहर निकलिए। महागठबंधन में आप जितना दिन रहेंगे उतनी आयु कम होगी। हम चाहते हैं कि नीतीश कुमार जल्द महागठबंधन से बाहर निकले। नीतीश कुमार आजकल बड़ी परेशानी में हैं उतनी परेशानी में रहना ठीक नहीं है। 


कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार से मेरी व्यक्तिगत रूप से हमदर्दी है और तंग तबाह की जो स्थिति है वह जल्द महागठबंधन से बाहर निकले। नीतीश कुमार जीवनभर बीजेपी के साथ रहे और आज अलग हो गए हैं। नीतीश कुमार तब भी सेक्युलर थे और आज भी सेकुलर हैं। मैं जब भाजपा के साथ नहीं था तब भी और जब साथ हूं तब भी सेकुलर हूं। नीतीश कुमार कहते थे 3C से कभी कंप्रोमाइज नहीं करेंगे 3c में से नीतीश कुमार ने एक सी हटा दिया है क्या?


वही पूर्व सांसद व नीतीश सरकार में मंत्री रहे डॉ. मोनाजिर हसन ने आज राष्ट्रीय लोक जनता दल का दामन थाम लिया है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के मिलन समारोह में मोनाजिर हसन को राष्ट्रीय लोक जनता दल में शामिल कराया गया है। इस दौरान उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि डॉ. मोनाजिर हसन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बिहार के राजनीति में मोनाजिर हसन बड़ा नाम हैं। आज हमारी पार्टी में वो शामिल हुए हैं। इनके साथ आज हजारों के संख्या में राज्य के अलग अलग से कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। 


इसके साथ ही कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार जल्दी से महागठबंधन से बाहर निकलें। वरना वहां उनकी उम्र कम हो जाएगी। नीतीश जी मेरे बड़े भाई हैं। उन्हें महागठबंधन में देखकर मुझे अच्छा नहीं लग रहा है। वही मोनाजिर हसन ने RLJD ज्वाइन करते ही कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा को हमलोग बिहार का मुख्यमंत्री बनाएंगे। उपेंद्र कुशवाहा के साथ एक नया समीकरण है। कुशवाहा और मुस्लिम साथ हैं। हम सब मिलकर एक ऐसा समीकरण बनाएंगे। तमाम गरीब कुशवाहा के साथ हैं और उपेंद्र कुशवाहा को हमलोग नया बिहार बनाने के लिए मुख्यमंत्री बनाएंगे। राजद और जेडीयू ने मुसलमान को और अल्पसंख्यकों को ठगने का काम किया है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता