ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

कुशवाहा का 'किसान चौपाल' शुरू, नए कृषि कानूनों का विरोध कर NDA में कैसे आएंगे वापस

PATNA : नए कृषि कानूनों के खिलाफ रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज किसान चौपाल की शुरुआत कर दी है. उपेंद्र कुशवाहा ने ऐलान किया है कि वह किसान आंदोलन के साथ हैं और नए कृषि

कुशवाहा का 'किसान चौपाल' शुरू, नए कृषि कानूनों का विरोध कर NDA में कैसे आएंगे वापस
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नए कृषि कानूनों के खिलाफ रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज किसान चौपाल की शुरुआत कर दी है. उपेंद्र कुशवाहा ने ऐलान किया है कि वह किसान आंदोलन के साथ हैं और नए कृषि कानून को लेकर उसकी प्रतियां किसान चौपाल के बाद जलाने का काम करेंगे.


कुशवाहा ने अपने इस अभियान के साथ ही एनडीए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर अगर कुशवाहा एनडीए सरकार की तरफ से लाये गए नए कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं तो उनकी घर वापसी कैसे हो पाएगी. पिछले दिनों उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी, इसके बाद सियासी गलियारे में लगातार यह चर्चा रही कि कुशवाहा एनडीए में वापस आ सकते हैं और नीतीश कुमार के साथ कदम से कदम मिलाकर वह सियासत करने को तैयार हैं. 


हालांकि उस वक्त भी फर्स्ट बिहार ने आपको यह बताया था कि कुशवाहा अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय जेडीयू के साथ करने को तैयार नहीं है इसलिए मुख्यमंत्री से उनकी पूरी बात नहीं बन पाई. अब कुशवाहा एनडीए के खिलाफ कृषि कानूनों को लेकर कमर कस चुके हैं.