ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

वजन घटाना है तो कुशवाहा जी से टिप्स लीजिये, एक दिन में कम कर लिया 5 किलो वजन

PATNA : बढ़ते वजन से परेशान लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन अगर आपको वाकई वजन कम करना है तो आप राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से टिप्स ले सकते हैं. &nbs

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बढ़ते वजन से परेशान लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन अगर आपको वाकई वजन कम करना है तो आप राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से टिप्स ले सकते हैं.  बिहार में शिक्षा सुधार के लिए आमरण अनशन पर बैठे उपेंद्र कुशवाहा ने महज 1 दिन के अंदर अपना 5 किलो वजन कम कर लिया है. कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. जिसे उपेंद्र कुशवाहा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से रि-ट्वीट किया है. जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा. लोग इसे जोक ऑफ द डे बतााय है.




बता दें कि बिहार की शिक्षा में बड़े बदलाव के लिए उपेंद्र कुशवाहा में आमरण अनशन कर रखा है. आज उनके आमरण अनशन का  दूसरा दिन है. पार्टी के तमाम बड़े नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद हैं. आमरण अनशन के दूसरे दिन उपेंद्र कुशवाहा का आज सुबह मेडिकल चेकअप कराया गया, मेडिकल चेकअप में कुशवाहा का वजन पहले से 5 केजी कम हुआ है. हालांकि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है. जिसे आरएलएसपी के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया है. 

आरएलएसपी के इस ट्वीट को तेजी से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. लोग इसे जोक ऑफ द डे बता रहे हैं तो कुछ लोग कह रहे हैं कि इतना मत फेंकिए. 23 घंटे में 5 किलो वजन कम कैसै हो सकता है. 

वजन घटाना है तो कुशवाहा जी से टिप्स लीजिये, एक दिन में कम कर लिया 5 किलो वजन