ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

कुशवाहा का BJP में जाने का फैसला गलत, बोले मांझी.. JDU में उन्हें काफी सम्मान मिला

PATNA : बिहार की राजनीति में इन दिनों उपेंद्र कुशवाहा की चर्चा सबसे अधिक हो रही है। इसके पीछे की वजह कुशवाहा के तरफ से जेडीयू को कमजोर कहना बताया जा रहा है। इसके साथ ही साथ च

कुशवाहा का BJP में जाने का फैसला गलत, बोले मांझी.. JDU में उन्हें काफी सम्मान मिला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार की राजनीति में इन दिनों उपेंद्र कुशवाहा की चर्चा सबसे अधिक हो रही है। इसके पीछे की वजह कुशवाहा के तरफ से जेडीयू को कमजोर कहना बताया जा रहा है। इसके साथ ही साथ चर्चा यह भी की जा रही है कि, कुशवाहा जल्द ही पार्टी से बहार हो सकते हैं। इसके बाद अब इस प्रकरण पर सीएम और पूर्व सीएम दोनों की प्रतिक्रिया सामने आई है। 


दरअसल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा से जुड़ें सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, उनको जहां जाना है जल्दी से चला जाना चाहिए।  उनको लगता है कि, हमारी पार्टी कमजोर हुई है।लेकिन, सही मायने में अब हमारी पार्टी पहले से अधिक मजबूत हुई है और कुछ दिन पहले काफी संख्या में लोगों ने हमारी पार्टी को ज्वाइन किया है। 


इसके बाद अब जब कुशवाहा को लेकर आज पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि, उपेंद्र कुशवाहा को जेडीयू के अंदर काफी सम्मान मिला है। इसके आलावा उनकी बातों को हमेशा तरहजी दी जाती है। यदि वो इसके बाबजूद भाजपा ज्वाइन करना चाहते हैं यह उनका एक गलत फैसला होगा। उनको वहां कोई भी फायदा नहीं मिलने वाला है। 


इसके आलावा मांझी ने यह भी कहा है कि, बिहार में चाहे जो कुछ भी हो जाए हमारी पार्टी हमेशा से नीतीश कुमार से साथ खड़ी है और आगे भी इसी तरह मजबूती के साथ खड़ी रहेगी। नीतीश कुमार जहां- जहां जाएंगे वहां- वहां हम और हमारी पार्टी पीछे - पीछे जाएगी। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव यानी 2025 में नीतीश कुमार की जगह तेजस्वी यादव बिहार का मुख्यमंत्री चेहरा होंगे। 


इधर, जीतनराम मांझी ने कहा कि वह आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने जाएंगे। इस दौरान मांझी उनको अपनी पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण देंगे। वहीं, वर्तमान में महागठबंधन में चल रही खींचतान के बीच इन दोनों का मुलाकात काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। उम्मीद, जताई जा रही है कि वर्तमान हालात पर भी इनके बीच बातचीत हो सकती है।