ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कुढ़नी में सीएम नीतीश 2 को करेंगे चुनाव प्रचार, 30 को तेजस्वी और मांझी की सभा

PATNA : बिहार में आगामी 5 दिसंबर को कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों द्वारा जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया जा रहा है। वहीं, अब इस चुनाव को लेकर सत्

कुढ़नी में सीएम नीतीश 2 को करेंगे चुनाव प्रचार, 30 को तेजस्वी और मांझी की सभा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में आगामी 5 दिसंबर को कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों द्वारा जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया जा रहा है। वहीं, अब इस चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ दल में शामिल नेताओं का भी दौरा तय हो गया है। वैसे तो यहां महागठबंधन में शामिल दलों में से जदयू चुनाव लड़ रही है। लेकिन, महागठबंधन प्रत्याशी के लिए राजद, कोंग्रस और वाम दल समेत सभी 7 दलों के नेता चुनाव प्रचार करेंगे। 


कुढ़नी उपचुनाव को लेकर महागठबंधन मरण जो तारीख तय की गई है। उसके मुताबिक 30 नवंबर को बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी चुनाव प्रचार करेंगे। दरअसल, जदयू प्रदेश उमेश कुशवाहा ने शुक्रवार को कहा कि कुढ़नी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चुनावी सभा करेंगे। सीएम नीतीश 2 दिसंबर कों कुढ़नी में प्रचार करेंगे। वहीं महागठबंधन के अन्य नेता भी प्रचार में जाएंगे।


 कुशवाहा ने कहा कि, कुढ़नी में महागठबंधन में तमाम दलों के नेता चुनाव प्रचार करने जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, महागठबंधन के सभी नेता चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि, महागठबंधन के घटक दलों के बीच किसी प्रकार कोई मतभेद नहीं है सभी लोग एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और इस सीट पर जदयू की ही जीत होगी। 


कुशवाहा ने कहा कि, इस सीट पर हमारे प्रत्याशी मनोज कुशवाहा की जीत पक्की है। उनको हर वर्ग के मतदाताओं का समर्थन मिल रहा है। मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार के विकास को लोग सराहा रहे हैं और हमारी सरकार को अपना समर्थन दे रहे हैं। कुढ़नी की जनता यह तय कर चुकी है कि वो बिहार का विकास और रोजागर देने करने वाली पार्टी को अपना वोट देंगे।