ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

कुढ़नी के हार के बाद पहली बार बोली जेडीयू ... जो गिरता है,वही संभालता है, जल्द होगी महागठबंधन में बैठक

PATNA : बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत हुई है। इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी ने महागठबंधन के तरफ से जेडीयू की सिंबल पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी

कुढ़नी के हार के बाद पहली बार बोली जेडीयू ... जो गिरता है,वही संभालता है, जल्द होगी महागठबंधन में बैठक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत हुई है।  इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी ने महागठबंधन के तरफ से जेडीयू की सिंबल पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी को लगभग साढ़े तीन हजार वोटों से चुनाव हराया है। इसके बाद बिहार की राजनीति में काफी गहमागहमी का माहौल व्याप्त हो गया है। इस जीत के बाद से ही भाजपा के कई नेताओं द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की जा चुकी है। वहीं, दूसरी तरफ इस सीट पर हुई हार को लेकर खुद सीएम की कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आया है। हालांकि, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने इतना जरूर कहां कि, कुछ कमी रह गई, इसे दूर किया जाएगा। इसके बाद अब इस हार पर पहली बार जेडीयू के तरफ से पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अपनी बात रखी है। 


कुढ़नी उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुशवाहा के हार पर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि, हार और जीत दोनों राजनीति का एक पहलु है। इस हार से हम या हमारी पार्टी घबराई नहीं है, बल्कि हमलोग यह मानते हैं कि जो गिरता है वही आगे जाकर संभलता भी है। इसलिए हमलोग अब इस बात पर विचार कर रहे हैं कि कैसे आगे बेहतर करें और इसको लेकर पार्टी के तरफ से रणनीति तैयार की जाएगी। 


इसके आगे उन्होंने यह कहा कि, फिलहाल आने वाले कुछ दिनों में हमारी पार्टी की बैठक होनी है।  इसके बाद हमलोग महागठबंधन के साथियों को साथ लेकर इस बात पर मंथन करेंगे कि, आखिरकार कहां चूक हुई और क्या कुछ सुधार करने  की जरूरत है।  इसलिए फिलहाल अभी इस मसले पर पार्टी के अंदर कोई बातचीत नहीं हो रही है। 


इसके साथ ही कुशवाहा ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगातर हुए कहा कि, भाजपा ने क्या हथकंडा अपनाकर चुनाव जीता है यह सब जानते हैं। उनका यह सोचना है कि, इस चुनाव परिणाम के बाद महागठबंधन में खींचतान है तो उनकी यह सोच गलत है। हमलोग हार और जीत दोनों में साथ रहने वाले लोग है। इसलिए भाजपा लोगों को अधिक खुश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि, कुढ़नी में हमलोग  बहुत कम अंतर से चुनाव हारे हैं। हकीकत में यहां पर लोकतंत्र की हत्या हुई है। भाजपा ने लोगों के बीच झूठा भ्रम फैलाकर चुनाव जीतने का काम किया है।