ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

कुढ़नी चुनाव में महागठबंधन की हार पर बोले राजू दानवीर .. हार से सबक लेने की जरूरत, सुदृढ़ करनी होगी अपनी रणनीति

NALANDA : बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर चुनावी परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में भाजपा को जीत हासिल हुई है। वहीं, इस चुनाव परिणाम के बाद कई छोटे - बड़े दलों के प्रमुख नेताय

कुढ़नी चुनाव में महागठबंधन की हार पर बोले राजू दानवीर .. हार से सबक लेने की जरूरत, सुदृढ़ करनी होगी अपनी रणनीति
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर चुनावी परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में भाजपा को जीत हासिल हुई है। वहीं, इस चुनाव परिणाम के बाद कई छोटे - बड़े दलों के प्रमुख नेतायों द्वारा महागठबंधन द्वारा सवाल उठाने शुरू कर दिए गए हैं। इसी कड़ी में अब जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है। 


 जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर का कहना है कि, इस चुनाव के नतीजों से महागठबंधन को सबक लेना चाहिए। इसके बाद साल 2024 में देश का चुनाव यानी लोकसभा चुनाव होने वाला है। उस चुनाव में अगर भाजपा को हराना है तो महागठबंधन को अपनी रणनीति और घटक दलों के साथ तालमेल को सुव्यवस्थित करना होगा। यह चुनाव महागठबंधन के लिए आगामी रणनीति तय करने के लिए खास चुनाव रहा।


दानवीर ने कहा कि, कुढ़नी विधानसभा में भाजपा की जीत महागठबंधन की कमजोर रणनीति और आपसी तालमेल में कमी की वजह से हुई है। अगर इसे समय रहते दूर कर लिया जाए तो आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन मजबूत स्थिति में होगी। दानवीर ने कहा कि भाजपा देश के लिए राष्ट्रीय आपदा है। साल 2014 के बाद से देश में बेरोजगारी बढ़ी है। रोजगार के अवसर समाप्त हुए हैं। महंगाई बढ़ी है। गरीब और महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। देश में भुखमरी की हालत बद से बदतर है। विदेश नीति ने भी भारत पिछड़ रहा है। लेकिन इन सब की चिंता से दूर भाजपा ने अपने प्रचार तंत्र को इस कदर मजबूत कर लिया है कि वह इसके गलत इस्तेमाल से जनता को गुमराह करती है। 


दानवीर ने कहा कि देश भाजपा के कुशासन से त्रस्त है। आने वाले दिनों में भाजपा को शिकस्त देने के लिए संविधान और भारत की परिकल्पना में भरोसा रखने वाली तमाम दलों को एक साथ आना होगा और सटीक रणनीति वह बेहतर तालमेल के साथ भाजपा से लड़ना होगा। तभी देश सुरक्षित होगा और भाजपा की हार होगी। इस मौके पर उनके साथ पार्टी के कई साथी मौजूद रहे।