ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

"कुछ भी बोलता है छोड़िये, काहे ला चिंता कर रहे है", उपेंद्र कुशवाहा पर बोले तेजस्वी ... समझदार लोग समझ रहे क्या हैं उनकी मंशा

PATNA : बिहार की राजनीति में इन दिनों उपेंद्र कुशवाहा का प्रकरण काफी सुर्ख़ियों में बना हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि, उपेंद्र कुशवाहा जिस तरीके से बयानबाजी कर रहे हैं उससे महागठबंधन को काफी नु

"कुछ भी बोलता है छोड़िये, काहे ला चिंता कर रहे है", उपेंद्र कुशवाहा पर बोले तेजस्वी ... समझदार लोग समझ रहे क्या हैं उनकी मंशा
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA  : बिहार की राजनीति में इन दिनों उपेंद्र कुशवाहा का प्रकरण काफी सुर्ख़ियों में बना हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि, उपेंद्र कुशवाहा जिस तरीके से बयानबाजी कर रहे हैं उससे महागठबंधन को काफी नुकसान हो सकता है। लेकिन, अब इन्हीं सवालों का जवाब देते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ी बात कह डाली है। उन्होंने साफ़ तौर पर कह दिया है कि, हमलोग को किसी के बयानबाजी से कोई नुकसान नहीं होने वाला है। 


दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राजधानी पटना में  कैंसर दिवस पर राज्य में आयोजित एक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान जब उनसे यह सवाल किया गया है कि, उपेंद्र कुशवाह गठबंधन में होते हुए भी इसी पर हमलावर हैं, क्या इसका असर महागठबंधन पर पड़ेगा। जिसके बाद उन्होंने इन सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, समझने वाला सब समझ रहा है। इनपर कुछ भी बोलने की क्या ही जरूरत है। सबलोग जानते हैं कि, हमनें किसके लिए क्या कुछ किया और क्या नहीं। 


वहीं, इसके आलावा मुझे उपेंद्र कुशवाहा के आरोपों पर कोई सफाई नहीं देना है, इसको जस्टिफाई करने की क्या जरूरत है। बिहार में सबको मालूम है कि. हमने राज्य के हर एक तबके के लिए क्या है और क्या नहीं किया है। हमलोग किसी के भी आरोप का जवाब अपने काम से देते हैं। मैं यह समझता हूं कि, हमारी सरकार और हमारी पार्टी ने काम किया है। इसलिए कोई कुछ भी बोलता है ,उसको छोड़िये, काहे ल चिंता कर रहे हैं। बिहार के लोग राजनीतिक रूप से बड़े जागरूक लोग होते हैं। समझदार लोग सबकुछ समझ रहा है। 


आपको बताते चलें कि, कुछ दिन पहले उपेंद्र कुशवाहा ने जगदेव बाबू की जयंती में शामिल होते हुए एक समारोह में राजद और लालू के ऊपर तंज कसते  हुए कहा था कि,जगदेव बाबू ने पिछड़े-दलितों को सत्ता में लाने की बात कही थी। जगदेव बाबू 10 परसेंट लोगों से सत्ता खींच लाये लेकिन उसके बाद लालू परिवार सबसे बड़ा शोषक बन गया। कुशवाहा ने कहा-33 साल से सत्ता आप भोग रहे हैं औऱ शोषण दूसरा करेगा। ये नाटक करना बंद कर दीजिये। लालू परिवार ने अति पिछड़ों औऱ दलितों का सबसे ज्यादा शोषण किया है। कुशवाहा ने कहा- जगदेव बाबू जब थे तो अलग टारगेट था, आज का टारगेज अलग है। इसे समझ लीजिये।


उन्होंने कहा था कि,मैं पूछना चाहता हूं कि 15 साल अकेले राज किया, अब भी जब सत्ता में हैं तो अति पिछड़ा समाज के किस व्यक्ति को बढाने का काम किया. किस अति पिछड़ा दलित को सत्ता में मजबूत भागीदारी दी। जगदेव बाबू ने एक परिवार की सत्ता के लिए लड़ाई नहीं लड़ी थी। एक परिवार तक सत्ता सिमट गया औऱ वही लोग जोर-जोर से कह रहे हैं कि चिंता मत कीजिये हमें ताकत देने का काम कीजिये। राष्ट्रीय जनता दल आपकी चिंता करेगा।  राष्ट्रीय जनता दल ने कभी चिंता करने का काम नहीं किया है। लालू परिवार ने जिस 10 परसेंट लोगों को मलाई बांटी वही 33 सालों से सबसे बड़ा शोषक बन गया है।