ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

विधानसभा चुनाव के पहले कृष्णा यादव की वापसी, RJD से हो सकती हैं उम्मीदवार

PATNA : पिछले लोकसभा चुनाव में टिकट कटने से नाराज होकर आरजेडी छोड़ने वाली कृष्णा यादव की घर वापसी हो गई है। खगड़िया के चर्चित नेता रणवीर यादव की पत्नी कृष्णा कुमारी यादव एक बार फिर

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पिछले लोकसभा चुनाव में टिकट कटने से नाराज होकर आरजेडी छोड़ने वाली कृष्णा यादव की घर वापसी हो गई है। खगड़िया के चर्चित नेता रणवीर यादव की पत्नी कृष्णा कुमारी यादव एक बार फिर से आरजेडी में शामिल हो गई हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कृष्णा यादव का घर वापसी पर स्वागत किया है। 


कृष्णा यादव 2014 के लोकसभा चुनाव में खगड़िया लोकसभा सीट से आरजेडी की उम्मीदवार थी लेकिन उन्हें एलजेपी के चौधरी महबूब अली कैसर के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी वह खगड़िया सीट पर अपना दावा ठोक रही थी लेकिन आरजेडी ने यह सीट सहयोगी दल वीआईपी को दे डाली। वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने 2019 का लोकसभा चुनाव इस सीट से लड़ा और उन्हें भी महबूब अली कैसर के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा अब विधानसभा चुनाव सामने हैं लिहाजा आरजेडी ने सारे गिले शिकवे भुला कर कृष्णा यादव को एक बार फिर से पार्टी में शामिल कर लिया है। 


कृष्णा यादव विधानसभा का चुनाव लड़ सकती हैं हालांकि उनकी बहन पूनम यादव खगड़िया से विधायक हैं। पूनम यादव तीन बार खगड़िया सीट से चुनाव जीत चुकी हैं और वह जेडीयू विधायक हैं। पूनम यादव और कृष्णा यादव दोनों बहनों की शादी रणवीर यादव से हुई है। ऐसे में खगड़िया विधानसभा सीट को लेकर अभी से दावेदारी दिलचस्प होने लगी है।

टैग्स