ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कृषि बिल के विरोध में उतरे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव, पटना की सड़कों पर ट्रैक्टर चलाकर किया प्रदर्शन

PATNA : संसद से पारित हो चुके कृषि विधेयक को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है. आज भारत बंद का आह्वान किया गया है. सभी किसान संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जिन्हे

कृषि बिल के विरोध में उतरे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव, पटना की सड़कों पर ट्रैक्टर चलाकर किया प्रदर्शन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : संसद से पारित हो चुके कृषि विधेयक को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है. आज भारत बंद का आह्वान किया गया है. सभी किसान संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जिन्हें विपक्षी दलों का समर्थन भी मिला है. बिहार में भी राजद और जन अधिकार पार्टी ने भारत बंद का समर्थन करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया. राजधानी पटना में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने ट्रैक्टर चलाकर संसद में पारित कृषि बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लिया.


पप्पू यादव के समर्थकों ने डाक बंगला चौराहा पर पहुंचकर कृषि बिल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भी हिस्सा लिया. सभी किसान बिल के विरोध में नारेबाजी करते नजर आये. 


जाप कार्यकर्ताओं ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार को किसान विरोधी बताया. इस दौरान जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि ये किसान बिल पूंजीपतियों के फायदे के लिए लाया गया है, इससे किसान का कोई फायदा नहीं है. जाप के कार्यकर्ताओं का कहना था कि सगर सरकार कृषि बिल को वापस नहीं लेती है और आने वाले समय में विरोध और भी ज्यादा उग्र होता जाएगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता