ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

कोई बताए कब लागू होगा महिला आरक्षण ? बोले तेजस्वी यादव .... सिर्फ झूठ बोल रही मोदी सरकार, अपने हक़ के लिए बजा देंगे ईट से ईट

PATNA : महिला आरक्षण बिल तो आ गया है लेकिन यह कानून कब लागू होगा? हम तो यह जानना चाहते हैं कि कौन सी तारीख को यह कानून लागू होगा? किसी के पास इसका जवाब है, जो कानून लागू ही नहीं हो

कोई बताए कब लागू होगा महिला आरक्षण ? बोले तेजस्वी यादव .... सिर्फ झूठ बोल रही मोदी सरकार, अपने हक़ के लिए बजा देंगे ईट से ईट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : महिला आरक्षण बिल तो आ गया है लेकिन यह कानून कब लागू होगा? हम तो यह जानना चाहते हैं कि कौन सी तारीख को यह कानून लागू होगा? किसी के पास इसका जवाब है, जो कानून लागू ही नहीं होगा इसका मतलब क्या है। हम तो चाहते हैं कि 33 % नहीं बल्कि 50% कर दीजिए। लेकिन, कम से कम उसमें ओबीसी महिला जो वंचित शोषित समाज की महिला है,जो अल्पसंख्यक समाज की महिला है उनकी भी तो भागीदारी होनी चाहिए। यह बातें तेजस्वी यादव ने कही है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी ने भगवतिया देवी जो पत्थर तोड़ने वाली महिला है उसको राज्यसभा भेजने का काम किया। मुन्नी राज जो धोबी समाज से आती है इनको एमएलसी बनाने का काम किया है। हम तो चाहते है की हर समाज की भागीदारी हो। आखिर ओबीसी को अति पिछड़ों को, अल्पसंख्यक को इसमें आरक्षण क्यों नहीं दिया गया। पहले भी कहते थे पिछला समाज जो है वह लड़ाकू समाज है। अगर अधिकार नहीं दीजिएगा तो ईट से ईट बजा देंगे। तो कोई यदि गलतफहमी में है और किसी को बंधुआ वोट समझता है तो फिर वह अपने इस सोच को बदल ले।


तेजस्वी यादव ने भाजपा पर निशाना चाहते हुए कहा कि भाजपा यह सोच रही है कि हिंदू मुस्लिम करने से और इधर-उधर करने से उनका वोट बैंक बन जाएगा तो फिर ऐसा होने वाला नहीं है। जहां भी लड़ाकू समाज है वह इसे होने नहीं देगा।