ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

KK पाठक को हटाये जाने की मांग, बोले सुशील मोदी..ऐसे अधिकारी के कारण हो रही सरकार की फजीहत

PATNA: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पद से तुरंत हटाये जाने की मांग बीजेपी ने की है। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने बिहार सरकार से यह मांग की है। उन्

KK पाठक को हटाये जाने की मांग, बोले सुशील मोदी..ऐसे अधिकारी के कारण हो रही सरकार की फजीहत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पद से तुरंत हटाये जाने की मांग बीजेपी ने की है। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने बिहार सरकार से यह मांग की है। उन्होंने कहा कि या फिर केके पाठक खुद तबादला ले लें। क्योकिं ऐसे अधिकारी शिक्षा व्यवस्था के सुधार के प्रयास में बाधक बन रहे हैं जिससे सरकार की काफी फजीहत हो रही है। 


पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा विभाग के अवर मुख्य सचिव ( एसीएस ) केके पाठक को हटाने में जितनी देर करेगी, उतनी फजीहत होगी और शिक्षा में सुधार के राजभवन के प्रयास में उतनी बाधाएँ आती रहेंगी। एसीएस पाठक जब से शिक्षा विभाग में हैं, तब से विभाग किसी न किसी विवाद में है।


उन्होंने कहा कि पहले शिक्षा मंत्री से टकराए, जिसके कारण मंत्री जी 22 दिन तक कार्यालय नहीं आये। फिर 4 साल के डिग्री कोर्स का विरोध कर शिक्षा विभाग राजभवन से भिड़ गया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति-प्रति कुलपति के वेतन रोक देना, 6 कुलपतियों की नियुक्ति के लिए राजभवन के विज्ञापन के दो सप्ताह बाद शिक्षा विभाग से भी विज्ञापन जारी करना, रक्षाबंधन सहित कई हिंदू त्योहारों की छुट्टी रद करना और कुलाधिपति-सह-राज्यपाल के अधिकार को चुनौती देना एक एसीएस के ऐसे आचरण हैं, जिन पर मुख्यमंत्री को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। 


उन्होंने कहा कि अब यदि सरकार की मंशा शिक्षा मंत्री और राजभवन को काम न करने देने की ही हो, तब तो शिक्षा विभाग में किसी बदलाव की आशा करना व्यर्थ है। सुशील मोदी ने कहा कि वीसी का वेतन रोकने से लेकर स्कूलों में छुट्टियाँ रद करने तक केके पाठक के कई विवादास्पद आदेश सरकार को अंतत: वापस लेने पड़े। 2010 में  इन्हें शिक्षा विभाग से हटना पड़ा था। ये किसी विभाग में 8-10 माह से ज्यादा टिक नहीं पाते। सुशील मोदी ने कहा कि जब  केके पाठक के आदेश बार-बार वापस लेने पड़े, तब उन्हें आत्म सम्मान की रक्षा के लिए स्वयं ही मुख्यमंत्री से किसी अन्य विभाग में तबादले का आग्रह करना चाहिए।


टैग्स