ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

'किसी के बाप का नहीं है ...' तेजस्वी का बड़ा दावा, कहा - लालू ने आडवानी का जिस तरह रोका था रथ उसी तरह मोदी को रोकेंगे नीतीश

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जब बिहार के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी का रथ रोका का था, उसी तरह नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला महागठबंधन नरेंद्र मोद

'किसी के बाप का नहीं है ...' तेजस्वी का बड़ा दावा, कहा - लालू ने आडवानी का जिस तरह रोका था रथ उसी तरह मोदी को  रोकेंगे नीतीश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जब बिहार के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी का रथ रोका का था, उसी तरह नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला महागठबंधन नरेंद्र मोदी का विजय रथ रोकेगा। नीतीश जी मोदी के साथ वही करेंगे जो लालू जी ने आडवाणी के साथ किया था। यह बात है बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कही है।


दरअसल, राजधानी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के  डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि-  केंद्र की बीजेपी सरकार ने जनता के साथ वादा खिलाफी की है। जब-जब उनलोगों की नाकामी सामने आती है वो लोग हिंदू - मुस्लिम करने लगते हैं। तेजस्वी ने कहा कि -  चाहे हिंदू-मुस्लिम हो या कोई और समुदाय, देश की आजादी के लिए सभी धर्मों ने मिलकर लड़ाई लड़ी थी।


तेजस्वी यादव ने कहा कि -  कुछ समय से यह कहा जा रहा है कि मुस्लिमों से वोटिंग का अधिकार छीन लेना चाहिए। तो उन्हें यह कहना है कि अभी लालू और नीतीश कुमार जैसे नेता मौजूद हैं, ऐसा करने की कोई भी जुर्रत नहीं कर सकता है। यह देश किसी के बाप का नहीं है। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने लालकृष्ण आडवाणी का रथ रोका था। अब नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला महागठबंधन उसी तरह नरेंद्र मोदी का रथ रोकेगा। अगर ये लोग फिर से सत्ता में आ गए तो यह देश बर्बाद हो जाएगा।