ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

खुद हमेशा नशा में रहते हैं गिरिराज!, नीतीश के नेता बोले- उनकी बातों को कोई नोटिस नहीं लेता

PATNA: बिहार में इन दिनों शराबबंदी को लेकर हायतौबा मची हुई है। विपक्ष के साथ साथ सरकार के सहयोगी दल भी शराबबंदी पर सवाल उठाने लगे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पिछले दिनों क

खुद हमेशा नशा में रहते हैं गिरिराज!, नीतीश के नेता बोले- उनकी बातों को कोई नोटिस नहीं लेता
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में इन दिनों शराबबंदी को लेकर हायतौबा मची हुई है। विपक्ष के साथ साथ सरकार के सहयोगी दल भी शराबबंदी पर सवाल उठाने लगे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पिछले दिनों कहा था कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से फेल हो गई है और अगर सरकार से शराबबंदी नहीं संभल रही है तो इसे वापस ले लेना चाहिए। गिरिराज सिंह के इस बयान पर जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने जोरदार हमला बोला है। बलियावी ने कहा है कि गिरिराज सिंह खुद हमेशा नशा में रहते हैं, उनकी बात का कोई नोटिस तक नहीं लेता है।


जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने बीजेपी नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि गिरिराज सिंह खुद हमेशा नशा में रहते हैं, पता नहीं लेने के बाद नशा चढ़ता है या बिना लिए ही नशे में रहते हैं। गिरिराज सिंह की बात का कोई नोटिस नहीं लेता है। खुद उनकी पार्टी ही उनके बात को नोटिस नहीं लेती है। वे हमेशा कुछ न कुछ बोलते रहते हैं और उन्हें अनाप-शनाप बयानबाजी के लिए पूरी छूट है। गिरिराज सिंह जब नरेंद्र मोदी को कह देते हैं कि जब से वे पीएम बने हैं आतंकवाद बढ़ गया है तो इस बात से ही उनकी गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।


वहीं शराबबंदी कानून में संशोधन की उठ रही मांग पर बलियावी ने कहा कि संशोधन शराबबंदी में करने के बजाए ऐसे लोगों की बात का संशोधन होना चाहिए जो समाज को तोड़ने की बात करते हैं। जो धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की बात करें और जो धर्म को सत्ता तक पहुंचने का माध्यम बनाए ऐसे लोगों को चुनाव से वंचित कर देना चाहिए। बता दें कि गिरिराज सिंह ने आज फिर कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विश्वसनीयता पूरी तरह से खत्म हो गई है और उन्हें राजनीतिक संन्यास ले लेना चाहिए। उन्होंने जहरीली शराब से हो रही मौतों के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री को जिम्मेवार बताया है।