ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

केंद्रीय गृह मंत्री के सीमांचल दौरे पर बोले तेजस्वी, कहा-समाज में जहर बोने आ रहे हैं अमित शाह

PATNA: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल शुक्रवार को सीमांचल के दौरे पर बिहार आ रहे हैं। अमित शाह के दौरे से पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उन पर जोरदार हमला बोला है। तेज

केंद्रीय गृह मंत्री के सीमांचल दौरे पर बोले तेजस्वी, कहा-समाज में जहर बोने आ रहे हैं अमित शाह
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल शुक्रवार को सीमांचल के दौरे पर बिहार आ रहे हैं। अमित शाह के दौरे से पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उन पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि उनके आने का मकसद क्या है यह सब जानते हैं। समाज में जहर बोना, एक दूसरे में झंझट पैदा करना और बेकार की बातें करना ही अमित शाह के इस दौरे का मकसद है। अमित शाह यहीं बोलेंगे कि बिहार में जंगलराज है।


उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर भी हमला बोला। कहा कि बिहार की जनता से किये एक भी वादे को पूरा नहीं किया गया है। ना बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया गया और ना ही विशेष पैकेज ही नसीब हुआ। हद तो यह है कि युवाओं को दो करोड़ नौकरी देने का वादा भी मोदी सरकार भूल गयी है। इन मुद्दों पर बीजेपी और उनके नेता नहीं करेंगे। यह सब जानते है कि एक वादा भी पूरा नहीं किया गया है। मोदी सरकार ने बिहार की जनता को ठगने का काम किया है।


तेजस्वी ने कहा कि हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बताए कि इन वादों को कब पूरा करेंगे। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, विशेष पैकेज और दो करोड़ नौकरी देंगे या नहीं इतना बता दें।


तेजस्वी यादव ने अमित शाह के सीमांचल आने का कारण बताते हुए कहा कि उनका मकसद समाज में जहर बोना है। एक दूसरे के बीच झंझट पैदा करना है। बेकार की बातें करनी है। मुस्लमानों के खिलाफ बोलेंगे और हिन्दुओं को उस्काएंगे। अमित शाह कहेंगे कि बिहार में फिर जंगलराज आ गया है क्यों वे अक्सर बिहार के लिए यही बोलते हैं।