ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की सुरक्षा बढ़ी, अब मिलेगी Z कैटेगरी की सुरक्षा

PATNA : केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब इनको वाई श्रेणी की सुरक्षा की जगह जेड श्रेणी

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की सुरक्षा बढ़ी, अब मिलेगी Z कैटेगरी की सुरक्षा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब इनको वाई श्रेणी की सुरक्षा की जगह जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर कहा है कि अब केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह को जेड कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।


केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को नई सुरक्षा व्यवस्था बहाल होने के बाद अब इनकी सुरक्षा में 22 सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे जिनमें 6 एनएसजी कमांडो होंगे। बाकी के सुरक्षाकर्मी सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस महकमे के होंगे। इससे पहले इनके पास वाई श्रेणी की सुरक्षा में 8 से 10 पुलिसकर्मी रहते थे। जिसमें 2 से 3 कमांडो के अलावा सीआरपीएफ के जवान और स्थानीय पुलिसकर्मी रहते थे।


केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह की सुरक्षा बढ़ाने के पिछे का उद्देश्य इन को लेकर आईबी का अलर्ट भी बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पिछले दिनों जिस तरह से यह चर्चा में आए हैं उसके बाद इनकी सुरक्षा को लेकर आईबी के तरफ से अलर्ट जारी किया गया है आईबी की तरफ से इनको जेड श्रेणी की सुरक्षा देने की बात कहीं गई है। जिसके बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसको लेकर पत्र जारी कर दिया है। पत्र जारी होने के बाद अब इन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।


आपको बताते चलें कि, इससे पहले भी बिहार में कई नेताओं को वाई और जेड श्रेणी की सुरक्षा केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मुहैया कराई गई है। जिसमें लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा बिहार के भी कुछ ऐसे भी आती हैं जिन्हें वाई और जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। जिसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिग्रीवाल, सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी, औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह का नाम शामिल है। इसके अलावा पटना सिटी गुरुद्वारा के प्रमुख ग्रंथि को भी वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।