ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के कारकेड में शामिल गाड़ी पलटी, पांच पुलिसकर्मी घायल

PATNA : केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चौबे एक साथ दुर्घटना में बाल - बाल बचे हैं। बताया जा रहा है कि बक्सर से पटना लौटने के दौरान उनके कारकेड में चल रही एक गाड़

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के कारकेड में शामिल गाड़ी पलटी, पांच पुलिसकर्मी घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चौबे एक साथ दुर्घटना में बाल - बाल बचे हैं। बताया जा रहा है कि बक्सर से पटना लौटने के दौरान उनके कारकेड में चल रही एक गाड़ी सड़क किनारे बने एक बड़े गढ़े में पलट गई। जिसमें चार पुलिसकर्मी और चालक बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। इसके तुरंत पीछे केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे की गाड़ी थी।


मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री अश्विनी चौबे के बक्सर से पटना लौटने के क्रम में डुमराव के मठीला-नारायणपुर पथ के सड़की पुल के नहर में कारकेड में चल रही कोरानसराय थाने की गाड़ी पलट गई। जिसमें पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए।  गनीमत रही कि, इसके ठीक पीछे चल रही केंद्रीय मंत्री की गाड़ी ठीक समय पर रुक गई वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए डुमरांव सदर अस्पताल में भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं। 


बता दें कि, चौबे ने खुद इस घटना की जानकारी ट्वीट कर दी। उन्होंने हादसे का वीडियो ट्वीट कर बताया कि बक्सर से पटना जाते समय डुमराव के मठीला-नारायणपुर पथ पर चल रही पुलिस की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि सिर्फ दो पुलिसकर्मी को काफी गंभीर चोट आई है। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए डुमरांव अनुमंडल अस्पताल लाया गया है। इसके बाद यहां से इनको पटना एम्स रेफर कर दिया गया है।

गौरतलब हो कि, अश्विनी चौबे शुक्रवार को बक्सर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास अनशन पर बैठ हुए थे।  इस दौरान वह बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा रामचरित मानस को लेकर दिए गए बयानों का विरोध दर्ज करवा रहे थे। इससे पहले वो किसानों की पिटाई के मामले को लेकर बक्सर गए थे जहां इनको भारी विरोध का सामना करना पड़ा था।