ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कटोरा लेकर मांगने की आदत कब तक छोड़ेंगे लालू - नीतीश , बोले सम्राट चौधरी ... देश में मोदी नाम की आंधी, 2024 में सब हो जाएगा साफ़

PATNA : नीतीश कुमार अगर बीमार है और उन्हें कहीं आने - जाने में कोई दिक्कत है तो आराम करें। इससे देश समेत बिहार की जनता की भलाई होगी। जब आप स्वस्थ होकर काम करेंगे तो जनता की भलाई हो

कटोरा लेकर मांगने की आदत कब तक छोड़ेंगे लालू - नीतीश , बोले सम्राट चौधरी ... देश में मोदी नाम की आंधी, 2024 में सब हो जाएगा साफ़
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : नीतीश कुमार अगर बीमार है और उन्हें कहीं आने - जाने में कोई दिक्कत है तो आराम करें। इससे देश समेत बिहार की जनता की भलाई होगी। जब आप स्वस्थ होकर काम करेंगे तो जनता की भलाई होगी। आप बीमार हैं तो आपको आराम करने की जरूरत है। वैसे भी आपका एज हो गया है आराम करने का तो आराम कीजिए। यह बातें बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कही है। 


दरअसल,बिहार के सीएम पिछले कई दिनों से बीमार थे, लिहाजा वो किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे थे। ऐसे में अब उन्होंने खुद स्वस्थ्य होने के बाद मीडिया में बातचीत करते हुए कहा कि- हल्का बीमार थे, इसलिए कहीं आ जा नहीं रहे थे। अब सब ठीक है। ऐसे में इसको लेकर भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सीएम को आराम करने की सलाह दी है। 


वहीं, सीएम नीतीश कुमार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर सम्राट ने कहा कि - जब - जब नीतीश कुमार विपक्ष में होते हैं तो उन्हें विशेष राज्य का दर्जा याद आने लगता है। बिहार में तो  शुरू से ही लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के हाथों में सत्ता रही है। इसके बाद भी इनका ये हाल है। मुझे तो यह समझ नहीं आता है कि ये लोग कब कटोरा लेकर मांगने की आदत छोड़ेंगे। 


उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पटना में होने वाली मीटिंग को लेकर सम्राट ने कहा कि - यह एक सरकारी कार्यक्रम है। ऐसे में इस कार्यक्रम में अमित शाह और नीतीश कुमार एक साथ शामिल होंगे तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है। इस देश में नरेंद्र मोदी की आंधी है और जनता उनके साथ है। अब तो बस यह देखना है कि नीतिश कुमार कब तक कटोरा लेकर मांगने का काम करेंगे।