ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से JDU गदगद, नीतीश के मंत्री बोले- 2024 में BJP का सफाया तय

PATNA: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रूझानों में कांग्रेस को मिली बढ़त के बाद विपक्षी दलों में खुशी देखी जा रही है। कर्नाटक में कांग्रेस को मिली जीत की खुशी बिहार में भी देखने को मिल र

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से JDU गदगद, नीतीश के मंत्री बोले- 2024 में BJP का सफाया तय
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रूझानों में कांग्रेस को मिली बढ़त के बाद विपक्षी दलों में खुशी देखी जा रही है। कर्नाटक में कांग्रेस को मिली जीत की खुशी बिहार में भी देखने को मिल रही है। कांग्रेस की जीत से नीतीश की पार्टी जेडीयू गदगद है और उसने कर्नाटक की जनता को धन्यवाद दिया है। बिहार सरकार में जेडीयू कोटे से मंत्री बने श्रवण कुमार ने कहा है कि यह सिर्फ कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम नहीं है बल्कि 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों के संकेत हैं।


कर्नाटक में कांग्रेस को मिली बढ़त पर खुशी जताते हुए बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से परेशान कर्नाटक की जनता ने बीजेपी को नकारते हुए कांग्रेस पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकजुटता की मुहिम को भी बल मिलेगा। सभी लोग एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।


श्रवण कुमार ने कहा है कि कर्नाटक की जनता ने देश के ताजा सियासी हालात को समझते हुए अपना मैंडेट दिया है। देश की जनता अच्छी तरह से जान चुकी है कि नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा क कर्नाटक की जनता ने मोदी को नकारने की शुरुआत कर दी है। कर्नाटक चुनाव से यह संकेत मिल गए हैं कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी का सफाया तय है। उन्होंने कहा कि जो विपक्षी दल आज अलग-अलग हैं उन्हें भी इस चुनाव से सीख मिलेगी और सभी लोग बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।

टैग्स