ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

कंश है लालू... कृष्ण बन पीएम मोदी करेंगे उनका काम तमाम ! बोले BJP नेता ... सनातन के अपमान करने वालों के खिलाफ है यादव समाज

जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद एक बार फिर से बिहार की सियासत में जाति की राजनीति शुरू हो गई है। बीजेपी पहली बार बिहार में यादव सम्मेलन का आयोजन कर रही है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद

कंश है लालू... कृष्ण बन पीएम मोदी करेंगे उनका काम तमाम ! बोले BJP नेता ... सनातन के अपमान करने वालों के खिलाफ है यादव समाज
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद एक बार फिर से बिहार की सियासत में जाति की राजनीति शुरू हो गई है। बीजेपी पहली बार बिहार में यादव सम्मेलन का आयोजन कर रही है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की अगुआई में इस सम्मेलन का आयोजन 14 नवंबर को पटना के बापू सभागार में किया जाएगा। इस सम्मेलन में भाजपा के तरफ से 20 हजार से 40 हजार यादव के पार्टी ज्वाइन करने की बातें कही जा रही है। ऐसे में इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेता नवल किशोर याद ने बड़ी बात कही है। भाजपा नेता ने राजद सुप्रीमो लालू यादव की तुलना कंश से किया है तो पीएम मोदी को कृष्ण बताया है। 


भाजपा नेता ने कहा कि - कल यानी 14 नवंबर को  लगभग 20 हजार से 40 हजार यादव समुदाय के लोग बापू सभागार में भाजपा जॉइन करने आएंगे। यह हमारे लिए बहुत बड़ी सफलता है। अब इस समुदाय के लोगों ने समझ लिया है की उनके सच्चे हितेषी कौन हैं और कौन सी पार्टी उनके बारे में चिंता करती है। ये राजद के लोग बस अपना मतलब निकालना जानते हैं। ये लोग कभी भी अपना परिवार छोड़ किसी का भी भला नहीं चाहते हैं। 


इसके आगे भाजपा नेता ने कहा कि- ये विपक्षी गठबंधन वाले लोग जो लगातार सनातन पर हमला बोलते रहते हैं। उससे यादव समाज में काफी नाराजगी है। ये लोग हमारे देवी - देवता को गलत बतलाते हैं इसको लेकर यादव समुदाय में रोष है। जिसका असर उनको आगामी दिनों में देखने को मिल जाएगा। इन लोगों को जल्द ही ये समाज सबक सिखाएगा। 


वहीं,उन्होंने इशारों ही इशारों में लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि - आज भी काफी संख्या में यादव समाज के लोग मांस मछली नही खाते हैं। हांथो में तुलसी माला लेकर रखते हैं। वहीँ कुछ लोग ऐसे हैं जो बाहर जाकर मांस मछली का सेवन करते हैं वहीं सनातन को लेकर उल्टी -पुल्टी बातें करते हैं। यह कहीं से भी उचित नहीं है। कुछ लोग आज भी इस समाज में कंश बने हुए हैं और यही कुछ लोग कृष्ण बन देश की सेवा में लगे हुए हैं। 


इसके अलावा उन्होंने कहा कि- यादवों को भाजपा शुरुआत से हीं आदर देता रहा है और रिप्रेजेंटेशन देता रहा है। यादव जाती से आने वाले लोगों को मंत्री मंडल में शामिल किया गया है। नवल किशोर यादव ने कहा कि आज मैं सदन में हूं तो यह भारतीय जनता पार्टी का कमाल है। दूसरे लोग तो सिर्फ लोगों को ठगने का काम करते हैं। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता