ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

कन्हैया के शाह को ओवैसी के विधायक ने दी मात या आधा दर्जन केस के डर से नामांकन करने नहीं आये ?

PATNA : राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने का दावा करने वाले कन्हैया कुमार के करीबी शाह रजा ने आखिरकार कदम पीछे खींच लिया है. नामांकन पत्र विधानसभा से लेने के बावजूद शाह रजा आ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने का दावा करने वाले कन्हैया कुमार के करीबी शाह रजा ने आखिरकार कदम पीछे खींच लिया है. नामांकन पत्र विधानसभा से लेने के बावजूद शाह रजा आज उसे दाखिल करने नहीं पहुंचे. फर्स्ट बिहार झारखंड ने जब शाह रजा से उनके नामांकन को लेकर जानकारी हासिल की तो उन्होंने ओवैसी के एकमात्र विधायक पर धोखा देने का आरोप लगा डाला.


निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन करने का दावा करने वाले शाह रजा का कहना है कि किशनगंज से ओवैसी की पार्टी के विधायक कमरुल होदा ने उन्हें भरोसा दिया था कि प्रस्तावक के तौर पर 10 विधायकों का जुगाड़ कर लेंगे. शाह रजा को ये भी भरोसा दिलाया गया था कि राज्यसभा चुनाव में कई विधायक उनके पक्ष में वोट करेंगे, लेकिन ऐन मौके पर ओवैसी के विधायक ने कन्हैया के करीबी को मात दे दी.


राज्यसभा के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन नहीं किए जाने के बाद शाह रजा अपनी सफाई में चाहे जो कुछ कहें लेकिन इसके अलावे फर्स्ट बिहार झारखंड को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक शाह के खिलाफ पटना के कई थानों में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. कई मामलों में शाहजहां ने जमानत तक नहीं ली है. संभव है कि अपने खिलाफ इन केसों की वजह से भी शाह राजा ने नामांकन से पीछे हटने का फैसला किया है. हालांकि उन्होंने कहा है कि वह आज शाम पूरे मामले पर मीडिया के सामने जानकारी देंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शाह रजा के खिलाफ पटना के शास्त्री नगर थाने में 8 मामले दर्ज हैं. जबकि जक्कनपुर थाने में भी एक मामला दर्ज है. 

रिपोर्टिंग
n

रिपोर्टर

neeraj kumar

FirstBihar संवाददाता