ब्रेकिंग
दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?

कल होगा नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान, पटना जिला में बनें 776 बूथ

PATNA : बिहार में राज्य निर्वाचन आयोग के तरफ से नगर निकाय चुनाव के लिए तारीख का ऐलान के बाद अब कल सुबह 7 बजे से मतदान होना है। वहीं, इस चुनाव को लेकर राजधानी पटना जिला की बात करें

कल होगा नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान, पटना जिला में बनें 776 बूथ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में राज्य निर्वाचन आयोग के तरफ से नगर निकाय चुनाव के लिए तारीख का ऐलान के बाद अब कल सुबह 7 बजे से मतदान होना है। वहीं, इस चुनाव को लेकर राजधानी पटना जिला की बात करें तो यहां 10 नगर परिषद व दो नगर पंचायत में रविवार को मतदान है।


दरअसल, राजधानी पटना जिला में 327 वार्डों के लिए 776 बूथों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होगी। इसमें चलंत बूथों की संख्या 75 है। वोटिंग में 6,25,836 मतदाता पार्षद, उप मुख्य पार्षद व मुख्य पार्षद पद के लिए मतदान करेगें।


बता दें कि, पटना जिला के अंदर नगर परिषद संपतचक, मसौढ़ी, बाढ़, खगौल, दानापुर निजामत, मोकामा, फुलवारीशरीफ, फतुहा, बख्तियारपुर व बिहटा में चुनाव होना है। वहीं, नगर पंचायत पालीगंज व पुनपुन में मतदान होगा। यहां वोटिंग के लिए 15 आदर्श बूथ बनाये गये हैं। 


वहीं, इन इलाकों में चुनाव संपन्न कराने के लिए रिजर्व सहित 5160 मतदान दल कर्मियों तथा 336 पीसीसीपी कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रथम चरण में काउंटिंग टेबल की कुल संख्या 315 और रिजर्व सहित मतगणना कर्मियों की कुल संख्या 1044 है। वोटिंग के दौरान बूथों से 200 मीटर की दूरी तक धारा 144 लागू रहेगी  वोटिंग से लेकर मतगणना तक की निगरानी के लिए जिला समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष बनाये गये हैं। प्रशासन की ओर से 437 लोगों पर विभिन्न मामले दर्ज किये गये हैं।क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) के तहत सात, सीआरपीसी धारा 107 के तहत 405 व सीआरपीसी धारा 116 के तहत 25 मामले दर्ज हुए हैं।