ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

के के पाठक का फैसला बदलेंगे CM नीतीश: शिक्षकों को मिलेगी बड़ी राहत, अब इस टाइम आना होगा स्कूल

PATNA : बड़ी खबर बिहार विधानसभा के बजट सत्र से निकलकर सामने आ रही है।जहां सीएम नीतीश कुमार ने राज्य के सभी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम ने कहा कि स्कूलों में टीचर को आ

के के पाठक का फैसला बदलेंगे CM नीतीश:  शिक्षकों को मिलेगी बड़ी राहत, अब इस टाइम आना होगा स्कूल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर बिहार विधानसभा के बजट सत्र से निकलकर सामने आ रही है।जहां सीएम नीतीश कुमार ने राज्य के सभी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम ने कहा कि स्कूलों में टीचर को आने को लेकर जो टाइम टेबल निर्धारित किया गया है उसको लेकर आज ही एक्शन लेंगे और इसको लेकर पाठक जी को बुलाकर बात करेंगे।


नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में स्कूलों की टाइमिंग बदली जाएगी या नहीं जो स्कूल पहले सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलते थे अब वापस से इसी समय में चलेंगे। मतलब साफ है कि क पाठक ने स्कूलों के टाइमिंग को लेकर जो बदलाव किया था वह रद्द किया जाएगा और पुराने नियमों के अनुसार ही स्कूल के टाइम टेबल का संचालन किया जाएगा।


दरअसल, विधानसभा के अंदर आज पांचवें दिन की कार्रवाई शुरू होते हैं विपक्ष के विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। उसके बाद सीएम नीतीश कुमार खुद खड़ा हुए और कहां कि, आप लोग जो विरोध कर रहे हैं हम बात समझ रहे हैं। उसी दौरान विपक्ष के एक विधायक ने स्कूलों में शिक्षकों की टाइमिंग को लेकर भी बात कही। उनकी बातों को सुनते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि - आपकी बात हम सुन रहे हैं और आज ही इसको लेकर आज ही हम बात कर लेंगे।


नीतिश कुमार ने कहा कि- हम तो पहले से ही कहते रहते थे कि स्कूल का टीचरों को आने का समय 9 बजे से नहीं होना चाहिए बल्कि 10:00 से शाम 4:00 बजे तक होना चाहिए। इसको लेकर हम आज ही बात कर लेंगे और इस का निदान करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के विधायकों को कहा कि अब आप लोग जाकर बैठ जाइए। सीएम ने कहा कि - देखते हैं आख़िर क्यों नहीं मेरी बात मान रहे हैं।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता