ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

जंगलराज की दुहाई देने वाले आज चुप क्यों हैं? अपराध की बढ़ती घटनाओं पर तेजस्वी ने सरकार से पूछा सवाल

PATNA: मुंबई रवाना होने से पहले रविवार को तेजस्वी यादव ने बीपीएससी पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला था। राहुल गांधी की रैली में शामिल होने के बाद वापस पटना लौट

जंगलराज की दुहाई देने वाले आज चुप क्यों हैं? अपराध की बढ़ती घटनाओं पर तेजस्वी ने सरकार से पूछा सवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुंबई रवाना होने से पहले रविवार को तेजस्वी यादव ने बीपीएससी पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला था। राहुल गांधी की रैली में शामिल होने के बाद वापस पटना लौटे तेजस्वी यादव ने अब बिहार में बढ़ती अपराध की घटनाओं को लेकर एनडीए और बीजेपी से सवाल पूछे हैं। तेजस्वी ने कहा कि जंगलराज की दुहाई देने वाले आज चुप क्यों हैं?


तेजस्वी यादव ने पटना पहुंचते ही अपराध को लेकर सरकार पर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि पटना में बिल्डर पर गोली चल जाती है और हत्या हो जाती है। नालंदा में पत्रकार को गोली मार दी जाती है। बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। बीजेपी और जेडीयू के नेता आज लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल क्यों नहीं उठा रहे हैं।


उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि आप लोगों के भाई पर ही हमला हुआ है। अगर यह हमारे शासनकाल में हुआ होता तो क्या हो गया होता अबतक? बीजेपी के लोग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आकर चिल्ला चिल्लाकर गला फाड़कर कहते कि जंगलराज है, अब किसका राज है? बता दें कि सोमवार को नालंदा में अपराधियों ने पत्रकार दीपक विश्वकर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया था, जिन्हें गंभीर हालत में पटना एम्स में भर्ती कराया गया है।