ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

जेपी नड्डा के बयान पर तेजप्रताप ने किया पलटवार, कहा-बिहार में जंगलराज नहीं रोजगार का राज है

PATNA: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर के पारु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब बिहार में 'जंगलराज' आ गया है। 'सुशासन बाबू&#39

जेपी नड्डा के बयान पर तेजप्रताप ने किया पलटवार, कहा-बिहार में जंगलराज नहीं रोजगार का राज है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर के पारु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब बिहार में 'जंगलराज' आ गया है। 'सुशासन बाबू' की सरकार में शासन कौन कर रहा है, ये ही नहीं पता चल पा रहा? बिहार की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं, प्रशासनिक रूप से ठप हो गई हैं। जेपी नड्डा के इस बयान पर बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव ने पलटवार किया है।


तेजप्रताप ने कहा कि हम लोग रोजगार दे रहे हैं। कौन कहता है कि बिहार में जंगलराज है। बिहार में जंगलराज नहीं रोजगार का राज है। सैकड़ों हजारों नौजवानों को बिहार में रोजगार दिया जा रहा है। जेपी नड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जाकर उनसे पूछिए की उनको रोजगार मिला कि नहीं। मेरे पीठ पीछे कौन क्या बोलता है मुझे फर्क नहीं पड़ता। 


वही BSSC अभ्यर्थियों पर पटना में हुए लाठीचार्ज पर पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि इस मामले पर सरकार ने संज्ञान लिया है। बिहार में कार्रवाई वाली सरकार है जो भी दोषी होगा उस पर जरूर कार्रवाई होगी। हम लोग इस फील्ड में काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि जो भी दोषी होंगे उस पर सख्त कार्रवाई होगी।  

टैग्स