ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

'जो पिएगा वो मरेगा' वाले बयान पर सुशील मोदी का तीखा प्रहार, कहा - जो पलटी मारेगा वो राज करेगा

PATNA : बिहार में जहरीली शराब के कारण छपरा में अबतक 70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना को लेकर बिहार में विपक्ष में बैठी पार्टी भाजपा लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमला

'जो पिएगा वो मरेगा' वाले बयान पर सुशील मोदी का तीखा प्रहार, कहा - जो पलटी मारेगा वो राज करेगा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में जहरीली शराब के कारण छपरा में अबतक 70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।  इस घटना को लेकर बिहार में विपक्ष में बैठी पार्टी भाजपा लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर है। भाजपा द्वारा छपरा कांड में मृतक के परिजनों को मुयाबजा दिलवाने की मांग कर रहे हैं।  इसके साथ ही इस मामले में खुद सीएम के बयान ' जो पिएगा जो मरेगा ' को लेकर भी तरह- तरह बातें कही जा रही है।  इसी कड़ी में अब बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने नीतीश पर तीखा तंज कसा है। 


भाजपा के राज्यसभा सांसद ने कहा कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कह रहे हैं कि 'जो पिएगा वो मरेगा' तो उनसे पूछना हैं कि क्या जो जो पलटी मारेगा वो राज करेगा। इसके आलावा उन्होंने एक ट्वीट को शेयर भी किया है जिसमें कहा गया है कि, पहले मौत पर हँसो, फिर कहो शोक नहीं मनाऊंगा और परिवारों के नुकसान की भरपाई नहीं करूँगा। 


सुशील कुमार मोदी ने कहा कि, बिहार के मुख्यमंत्री को यह सोचना चाहिए कि, वो कौन थे जो नकली शराब लेकर आए ? क्या इसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की नहीं ? मुआवजा क्यों नहीं देंगे।  कम से कम इतना तो समझना चाहिए की छपरा के लोग गरीब लोग हैं, इसलिए कम से कम थोड़ी संवेदना तो दिखाएं। इन गरीबों को थोड़ी मदद मिल जाएगी तो उनका क्या चला जाएगा। सुमो ने कहा कि,आप शराब बनाने वाले को एक करोड़ रुपया दे रहे हैं और मरने वालों को मुआवजा नहीं दे रहे हैं। 


बता दें कि, भाजपा नेता आज छपरा जा रहे हैं,वहां पीड़ित परिवार के लोगों से मिलेंगे। यहां वो पीड़ित परिवार के लोगों से बातचीत करेंगे और उनको  आश्वासन देंगे की  उनको मुआवजा मिले।  बता दें कि छपरा में बस जहरीली शराब से मौत की संख्या 75 पहुंच गई है। इसके अलावा सीवान, बेगूसराय में भी मौत की खबरें सामने आई है। विपक्ष लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर है। हालांकि, सीपीएम महागठबंधन के नेता जीतन राम मांझी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश को मुआवजा देने का आग्रह किया है।